JNV Class 9th Admission 2022: नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, जल्द करें अप्लाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 12:19 AM IST

JNV Class 9th Admission 2022: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर एंट्रेंस टेस्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 तक है।

JNV Class 9th Admission 2022: नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन, जल्द करें अप्लाई

JNV Class 9th Admission 2022: कक्षा 9वीं में नवोदय विद्यालय में एडमिशन का सपना संजोए बैठे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9वीं में एडमिशन के लिए जवाहर लाल नवोदय विद्यालय में एडमिशन टेस्ट के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। JNV ने इसके लिए आवेदन फॉर्म जारी किया है। योग्य और इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे यहां छात्र ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा में क्वालीफाई होने वाले उम्मीदवार कक्षा 9वीं में दाखिला ले सकेंगे।

यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 है। इसके बाद आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। ध्यान रहे यहां केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने कक्षा 8वीं सरकारी स्कूल से पास किया है। यहां आवेदन करने के लिए छात्रों की न्यूनतम आयु 13 वर्ष और अधिकतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

JNV Class 9th Admission 2022, ऐसे करें अप्लाई

  • JNV की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होमपजे पर जाकर CLICK HERE TO ONLINE APPLICATION FORM CLASS 9th पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड एसएमएस के माध्यम से आ जाएगा।
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें, मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें
  • आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकते हैं।

छात्रों को एक बार पुन: सूचित किया जाता है कि, यहां आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 है। आवेदन की आखिरी तारीख के बाद किसी भी हाल में आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न की बात करें, तो छात्र अपनी सुविधा अनुसार यहां हिंदी या अंग्रेजी में प्रश्नपत्र का चयन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए छात्रों को कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाता है, जबकि दिव्यांगजनों को 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाता है। छात्रों से अनुरोध है कि परीक्षा के लिए जाते समय करंट अफेयर्स व 8वीं कक्षा के सिलेबस की तैयारी अच्छे से कर के जाएं, क्योंकि अधिकतर प्रश्न यहीं से पूछे जाते हैं।

End of Article