शहर

मौलाना आजाद के विचार आज भी भारत की एकता और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रासंगिक बोले इमरान प्रतापगढ़ी

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शुक्रवार को इंदिरा भवन में ‘मौलाना आज़ाद और आज का भारत’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने इसकी अध्यक्षता की।

Image

इमरान प्रतापगढ़ी

कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग की ओर से शुक्रवार को इंदिरा भवन में ‘मौलाना आज़ाद और आज का भारत’ विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। राज्यसभा सांसद और अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने इसकी अध्यक्षता की। सेमिनार में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश, प्रोफेसर रतन लाल, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़, डॉ. मोहम्मद नौशाद और लेखक अशोक कुमार पांडे ने मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के विचारों, स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और देश के निर्माण में उनकी भूमिका पर विचार रखे।

इमरान प्रतापगढ़ी ने 1947 में दिल्ली की जामा मस्जिद की सीढ़ियों से मौलाना आज़ाद के ऐतिहासिक संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि भारत के मुसलमानों को किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए। भारत उनका अपना देश है और उन्हें इसकी एकता, प्रगति और भविष्य के लिए मजबूती से खड़ा रहना चाहिए।

विनोद जाखड़ ने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त समाज बनाने की अपील की

प्रोफेसर रतन लाल ने मौलाना आज़ाद और डॉ. बीआर अंबेडकर के विचारों पर बात की, जबकि विनोद जाखड़ ने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त समाज बनाने की अपील की। डॉ. मोहम्मद नौशाद ने अपनी पुस्तक ‘क़ौले फैसल’ के जरिए मौलाना आज़ाद के ऐतिहासिक अदालती बयान और उनके नैतिक साहस को सामने रखा।

जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों और स्वतंत्र पत्रकारों का सम्मान

मुख्य अतिथि जयराम रमेश ने मौलाना आज़ाद के नेहरू के साथ राजनीतिक और वैचारिक संबंधों तथा शिक्षा मंत्री के रूप में उनके करीब 11 साल के कार्यकाल को याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान, लंबे कारावास और कांग्रेस के सबसे युवा अध्यक्ष बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम के दौरान जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों और स्वतंत्र पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया।

Ranjeeta Jha
रंजीता झाauthor

13 साल के राजनीतिक पत्रकारिता के अनुभव में मैंने राज्य की राजधानियों से लेकर देश की राजधानी तक सियासी हलचल को करीब से देखा है। प्लांट की गई बातें ख़बरें नहीं होती बल्कि बातों के पीछे छुपी सच्चाई असली ख़बर होती है। खबरें वही जो आपके सरोकार की हो वो आपतक लेकर आऊंगी।

और पढ़ें
End of Article