एजुकेशन

CMAT 2027 Notification: NTA जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन, देखें क्या रहेगा एग्जाम पैटर्न

CMAT 2027 Notification: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CMAT 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र यहां से इस बार का एग्जाम पैटर्न देख सकते हैं।

Image

NTA जल्द जारी करेगा नोटिफिकेशन

एमबीए और पीजीडीएम जैसे मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CMAT 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर सकती है। हालांकि, अभी तक आवेदन की तारीखों को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और NTA की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें। NTA के परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक, CMAT 2027 का आयोजन 7 फरवरी 2027 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के 1,000 से ज्यादा AICTE से मान्यता प्राप्त संस्थानों में मैनेजमेंट कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित होती है।

नवंबर में जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

पिछले साल CMAT 2026 के लिए नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन 17 अक्टूबर 2025 को शुरू हुए थे। आवेदन की आखिरी तारीख 24 नवंबर 2025 थी। इसी ट्रेंड को देखते हुए CMAT 2027 का नोटिफिकेशन नवंबर 2026 के मध्य तक आने की उम्मीद है। रजिस्ट्रेशन भी नोटिफिकेशन जारी होने के साथ शुरू हो सकता है।

महत्वपूर्ण जानकारीडिटेल
परीक्षा का नामCMAT 2027
आयोजक संस्थाNTA
नोटिफिकेशननवंबर 2026 के मध्य तक संभावित
रजिस्ट्रेशनजल्द शुरू होने की उम्मीद
परीक्षा की तारीख7 फरवरी 2027
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटcmat.nta.nic.in

कौन कर सकता है आवेदन?

CMAT 2027 के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। फाइनल ईयर के छात्र भी पात्र होंगे। आवेदन के लिए अधिकतम उम्र की कोई सीमा नहीं है।

क्या रहेगा परीक्षा का पैटर्न?

CMAT में कुल 100 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 3 घंटे यानी 180 मिनट मिलेंगे। पेपर में पांच सेक्शन होंगे:

  • क्वांटिटेटिव टेक्नीक और डेटा इंटरप्रिटेशन
  • लॉजिकल रीजनिंग
  • लैंग्वेज कॉम्प्रिहेंशन
  • जनरल अवेयरनेस
  • इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप

हर सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाब देने पर 1 अंक काटा जाएगा।

कहां चेक करें नोटिफिकेशन?

नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार cmat.nta.nic.in या exams.nta.ac.in/CMAT पर आवेदन और परीक्षा से जुड़ी जानकारी देख सकेंगे। इसमें आवेदन की तारीख, फीस, करेक्शन विंडो और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन की संभावित तारीखों को अभी अंतिम न मानें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article