क्रिकेट

IND U19 vs PAK U19 Final Match Live Streaming: भारत पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच फाइनल मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच एससीसी अंडर-19 एशिया कप का खिताब मुकाबला आज ओमान के अल अमेरात में खेला जाएगा। जानिए कब और कहां देखें दोनों टीमों के बीच एशिया में बादशाहत की खिताबी जंग?

Image

इंडिया अंडर-19 बनाम पाकिस्तान अंडर-19, एशिया कप फाइनल लाइव स्ट्रीमिंग

IND U19 vs PAK U19 Match Live Streaming: भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच एससीसी अंडर-19 एशिया कप का खिताब मुकाबला आज ओमान के अल अमेरात में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान खिताब का बचाव करने उतरेगा वहीं टीम इंडिया की नजर लीग दौर में और पिछली बार फाइनल में मिली हार का हिसाब चुकता करने पर होंगी। किसी भी स्तर पर भारत पाकिस्तान के बीच भिड़ंत रोमांचक ही होती है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें शनिवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले पर निश्चित तौर पर होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेट प्रशंसक कहां देख सकते हैं भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया में बादशाहत की खिताबी भिड़ंत सीधा प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

कब होगा भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप का फाइनल मैच (IND U19 vs PAK U19 Match Date)

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप का फाइनल मैच 14 नवंबर, 2026 यानी शनिवार को खेला जाएगा।

कहां होगा भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच एशिया कप का फाइनल मैच (IND U19 vs PAK U19 Match Venue)

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच एशिया कप का फाइनल मैच ओमान के अल अमेरात मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप का फाइनल मैच (IND U19 vs PAK U19 Match Timing)

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10.35 AM बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 10:05 AM बजे होगा।

कहां देखें भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 पहले वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND U19 vs PAK U19 Match Live Streaming)

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sonyliv) ऐप और सीधा प्रसारण सोनी के विभिन्न स्पोर्ट्स चैनलों पर देखा जा सकता है।

भारत अंडर-19 और पाकिस्तान अंडर-19 की टीम

भारत अंडर-19:

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सवसानी, मोहित उलवा, काव्या पटेल, शविन विनोद, इशान सूद।

पाकिस्तान अंडर-19:

फरहान यूसुफ (कप्तान), हुजैफा अहसन, उस्मान खान, हयाम खान, हसनैन अब्बास डार, जहांगीर बिलाल, अहमद हुसैन, नकाब शफीक, हमजा जहूर, अब्दुल सुभान, अली रजा, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, अब्दुल कादिर।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article