एजुकेशन

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी ​किया प्राइवेट सेक्रेटरी परीक्षा का हॉल टिकट, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से ऐसे करें डाउनलोड

हाईकोर्ट ने Private Secretary Grade-I Recruitment Examination 2026 का एडमिट कार्ड 13 नवंबर को जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जारी किया प्राइवेट सेक्रेटरी परीक्षा का हॉल टिकट

इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्राइवेट सेक्रेटरी बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। हाईकोर्ट ने Private Secretary Grade-I Recruitment Examination 2026 का एडमिट कार्ड 13 नवंबर को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत प्राइवेट सेक्रेटरी के कुल 195 पद भरे जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

17 नवंबर को होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

इलाहाबाद हाईकोर्ट की प्राइवेट सेक्रेटरी भर्ती परीक्षा 17 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में होगी। इसके लिए आगरा, मुरादाबाद, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, नोएडा, कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ और वाराणसी सहित कुल 10 शहरों में केंद्र बनाए गए हैं।

जानकारीडिटेल
भर्ती संस्थाइलाहाबाद हाईकोर्ट
पद का नामप्राइवेट सेक्रेटरी ग्रेड-I
कुल पद195
एडमिट कार्ड जारी13 नवंबर 2026
परीक्षा की तारीख17 नवंबर 2026
परीक्षा का तरीकाकंप्यूटर आधारित (CBT)
आधिकारिक वेबसाइटallahabadhighcourt.in

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार नीचे बताए गए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

1. सबसे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं।

2. वेबसाइट के Recruitment सेक्शन को खोलें।

3. Private Secretary Grade-I Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

4. अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।

5. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये बातें

हॉल टिकट में परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और जरूरी दिशा-निर्देश दिए होंगे। उम्मीदवार इन सभी जानकारियों को ध्यान से पढ़ लें और परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड साथ लेकर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article