एजुकेशन

CISF Constable Tradesman परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एंट्री और गेट बंद होने का समय

CISF ने Constable Tradesman Recruitment 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती की परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगी।

Image

CISF Constable Tradesman परीक्षा की तारीख घोषित

CISF में सरकारी नौकरी पाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) ने Constable Tradesman Recruitment 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) की तारीख घोषित कर दी है। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, इस भर्ती की परीक्षा 1 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगी। CISF की ओर से जारी नोटिस में अन्य भर्तियों की परीक्षाओं का शेड्यूल भी दिया गया है। इसमें ASI/Exe (LDCE)-2023 और Constable (Fire)-2024 की परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी शामिल है।

1 दिसंबर को इस समय होगी CISF Tradesman परीक्षा

Constable Tradesman-2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा, क्योंकि नोटिस में एंट्री और गेट बंद होने का समय भी तय किया गया है।

CISF Constable Tradesman 2024 Exam Date Released

CISF Constable Tradesman 2024 Exam Date Released

जानकारीडिटेल
भर्ती का नामCISF Constable Tradesman 2024
परीक्षा की तारीख1 दिसंबर 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE)
शिफ्ट का समयदोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
एंट्री शुरूसुबह 11:30 बजे
गेट बंद होने का समयदोपहर 12:30 बजे
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: UP में हाईस्कूल स्तर के 1172 प्रधानाध्यापक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

इन भर्तियों की परीक्षा भी इसी शेड्यूल में

CISF के नोटिस के अनुसार, 30 नवंबर 2026 को ASI/Exe (LDCE)-2023 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। वहीं, 1 दिसंबर को Constable (Fire)-2024 की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तक और Constable (Driver & DCPO)-2024 की परीक्षा शाम 5 से 7 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उम्मीदवार इन बातों का रखें ध्यान

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की तैयारी रखें। खासतौर पर गेट बंद होने के समय का ध्यान रखें, क्योंकि दोपहर 12:30 बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र, जरूरी दस्तावेज और अन्य निर्देशों की जानकारी के लिए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड और CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट जरूर देखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article