एजुकेशन

Assam Police ASI परीक्षा के लिए जारी हुआ हॉल टिकट, यहां से करें डाउनलोड

असम पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI- Unarmed Branch) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। SLPRB, असम ने ASI भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है।

Image

Assam Police ASI परीक्षा के लिए जारी हुआ हॉल टिकट

असम पुलिस में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI- Unarmed Branch) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने ASI भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे अब अपना ई-एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए किसी साइबर कैफे या कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। वे घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।

SLPRB असम ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ SEBA की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई है। उम्मीदवार नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

वेबसाइटलिंक
SLPRB Assamslprbassam.in
SEBAsebaonline.org

लॉगिन के लिए इन जानकारियों की होगी जरूरत

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन पेज पर अपनी कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके लिए ये डिटेल तैयार रखें:

  • रोल नंबर (Roll Number)
  • जन्म वर्ष (Year of Birth)

सही जानकारी सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

Assam Police ASI Admit Card 2026 कैसे करें डाउनलोड?

1. सबसे पहले SLPRB असम की वेबसाइट slprbassam.in या sebaonline.org पर जाएं।

2. होमपेज पर Assam Police ASI Admit Card 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

3. Assistant Sub-Inspector (Unarmed Branch) भर्ती परीक्षा का लिंक खोलें।

4. अब अपना रोल नंबर और जन्म वर्ष दर्ज करें।

5. लॉगिन डिटेल सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

6. इसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से चेक करें।

7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर अपना नाम और अन्य जानकारी अच्छी तरह जांच लें। अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो समय रहते भर्ती बोर्ड से संपर्क करें। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जरूरी दस्तावेज है, इसलिए इसे पहले ही डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article