माउंट मोनगानुई में भारतीय टीम के खिलाफ चौथे वनडे में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान न्यूजीलैंड ने विल यंग की 125 रन की शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में 10 विकेट पर 333 रन का स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा टिम सीफर्ट ने 58 रन बनाए, और कोई कीवी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ सका। (फोटो क्रेडिट BLACKCAPS X)
भारत के गैर अनुभवी बॉलिंग अटैक ने कीवी बल्लेबाजों के सामने चुनौती तो पेश की लेकिन रन रोक पाने में वो नाकाम रहे। भारत के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अक्षर पटेल के खाते में गए। एक-एक सफलता अर्शदीप सिंह और नमन धीर को मिली। विल यंग के अपनी शतकीय पारी की बदौलत बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। वहीं यंग को एक जीवनदान का फायदा भी मिला। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
वनडे क्रिकेट में पारी के पहले ओवर में तीन या उससे अधिक विकेट गंवाने का यह केवल तीसरा मौका था। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलाक ने 1997 में लाहौर में पाकिस्तानी टीम को पहले ओवर में तीन झटके दिए थे। इसके बाद श्रीलंका के चमिंडा वास ने 2003 विश्व कप में पीटरमैरिट्जबर्ग में बांग्लादेश के खिलाफ पहले ओवर में चार विकेट झटके थे। 23 साल बाद मैट हेनरी ने अपना नाम इस स्पेशल क्लब में दर्ज करा लिया।
जीत के लिए 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ओवर की पहली, पांचवीं और छठी गेंद पर मैट हेनरी ने रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को चलता कर दिया। तीनों अपना खाता नहीं खोल पाए। रोहित और अय्यर गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे। वहीं कोहली ने चार गेंद का सामना करके विकेट गंवाया। शून्य के स्कोर पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह मैच से बाहर हो गई।(फोटो क्रेडिट BCCI X)
भारतीय टीम के 8 बल्लेबाज कीवी गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने दो अंक के आंकड़े को छूने में नाकाम रहे। चार बल्लेबाजों का खाता भी नहीं खुला। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी पारी ईशान किशन (27) ने खेली। इसके अलावा अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रन की पारी खेली। भारतीय टीम 89 के स्कोर पर ढह गई। (फोटो क्रेडिट BCCI X)
भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भारतीय टीम 334 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 89 रन पर ढेर हो गई। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में भारतीय टीम की दूसरी सबसे बड़ी हार है। भारतीय टीम को श्रीलंका ने शारजाह में साल 2000 में 245 रन के अंतर से हराया था। 26 साल पुराना ये रिकॉर्ड शुक्रवार को टूटने से बच गया। (फोटो क्रेडिट BLACK CAPS X)
टीम इंडिया की 244 रन के अंतर से हार उसकी वनडे क्रिकेट इतिहास में एशिया के बाहर सबसे बड़ी हार का नया रिकॉर्ड है। एशिया के बाहर भारतीय टीम को साल 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में 208 रन के अंतर से हार मिली थी। 22 साल बाद न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई में ये रिकॉर्ड टूट गया।