एजुकेशन

JEE Main 2027: NTA ने जारी की कैटेगरी चुनने की गाइडलाइन, रजिस्ट्रेशन से पहले जरूर पढ़ें

JEE Main 2027 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी चुनने के बारे में जरूरी सलाह है। एजेंसी ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान भारतीय नागरिकों, NRI और विदेशी नागरिकों को अपनी स्थिति के हिसाब से सही कैटेगरी का चुनाव करना होगा।

Image

NTA ने जारी की कैटेगरी चुनने की गाइडलाइन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2027 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कैटेगरी चुनने के बारे में जरूरी सलाह दी है। एजेंसी ने बताया है कि रजिस्ट्रेशन के दौरान भारतीय नागरिकों, NRI और विदेशी नागरिकों को अपनी स्थिति के हिसाब से सही कैटेगरी का चुनाव करना होगा। गलत कैटेगरी चुनने से आवेदन प्रक्रिया में परेशानी हो सकती है। NTA के मुताबिक, भारतीय नागरिक और ऐसे NRI उम्मीदवार जिनके पास आधार कार्ड है, वे Indian Nationals कैटेगरी चुन सकते हैं। वहीं, विदेशी नागरिकों और OCI कार्ड धारकों को Foreign Nationals कैटेगरी का विकल्प चुनना होगा।

जिन NRI उम्मीदवारों के पास भारतीय पासपोर्ट तो है, लेकिन आधार कार्ड नहीं है, उन्हें NRI (Having No Aadhaar) विकल्प के जरिए आवेदन करना होगा। NTA ने हाल ही में ऐसे उम्मीदवारों को इसी विकल्प से फॉर्म भरने की सलाह दी थी।

उम्मीदवार की स्थितिचुनने वाली कैटेगरी
भारतीय नागरिक और आधार कार्ड वाले NRIIndian Nationals
विदेशी नागरिक और OCI कार्ड धारकForeign Nationals
भारतीय पासपोर्ट वाले NRI, जिनके पास आधार नहीं हैNRI (Having No Aadhaar)

JEE Main 2027 की जरूरी तारीखें

JEE Main 2027 के पहले सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। लेट फीस के साथ 23 से 26 नवंबर तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 27 से 29 नवंबर तक खुलेगी।

प्रक्रियातारीख
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख22 नवंबर 2026
लेट फीस के साथ आवेदन23 से 26 नवंबर 2026
करेक्शन विंडो27 से 29 नवंबर 2026
सिटी इंटिमेशन स्लिप30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड13 जनवरी 2027

पहले सेशन की परीक्षा जनवरी 2027 में 22 से 24 और 28 से 30 तारीख तक आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में और देशभर के अलग-अलग केंद्रों पर होगी। उम्मीदवार 13 भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article