NEET UG Result 2022: इस दिन जारी होंगे नीट यूजी के परिणाम, यहां देखें सबसे पहले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2022, 10:26 PM IST

NEET UG Result 2022, Downlaod Here Final Answer Key:नीट यूजी 2022 का रिजल्ट जारी होने वाला है। एनटीए ने 31 अगस्त को नीट यूजी की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि एनटीए फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

NEET UG Result 2022: इस दिन जारी होंगे नीट यूजी के परिणाम, यहां देखें सबसे पहले

NEET UG Result 2022, Downlaod Here Final Answer Key: नीट 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) कल यानी 6 सितंबर 2022 को नीट यूजी का रिजल्ट घोषित कर सकता है। बता दें बोर्ड ने 31 अगस्त 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, यहां आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 2 सितंबर तक का समय दिया गया था। वहीं अब कयास लगाया जा रहा है कि, फाइनल आंसर की के साथ रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

इस बार नीट यूजी की परीक्षा 17 जुलाई 2022 को आयोजित की थी, इसके लिए करीब 18 लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी राज्य व केंद्र सरकार के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीवीएससी, बीडीएससी समेत विभिन्न मेडिकल कोर्सेज के लिए दाखिला ले सकते हैं। आवेदन की दृष्टि से देखें तो यह देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इस बार नीट यूजी की परीक्षा देशभर 500 अधिक और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी लगाता रिजल्ट को लेकर गूगल पर सर्च कर रहे हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

NEET UG Result 2022, यहां करें चेक

  • NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NEET UG Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना पंजीकरण संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट के साथ क्वालीफाइड उम्मीदवारों की सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बत दें अभी रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही आपको यहां सबे पहले सूचित किया जाएगा।

कटऑफ पिछली बार से ज्यादा

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार नीट यूजी की कटऑफ पिछली बार की तुलना में अधिक जाएगी। क्योंकि हर बार के मुकाबले इस बार अधिक संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। वहीं इस बार मेडिकल कॉलेजों में सीटें कम हैं। हालांकि इस पर कोई आधिकारक पुष्टि नहीं की गई है।

End of Article