CUET Answer Key 2022: सीयूईटी यूजी आंसर की आज इस समय होगी जारी? जानें कैसे करेंं चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2022, 08:47 AM IST

CUET UG Answer Key 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी यूजी 2022 आंसर की आज 6 सितंबर 2022 को जारी हो सकती है। जैसे ही आंसर की जारी होगी आप यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से देख पाएंगे। सीयूईटी परीक्षा से जुड़े अन्य अपडेट के लिए यहां देखें।

CUET Answer Key 2022: सीयूईटी यूजी आंसर की आज इस समय होगी जारी? जानें कैसे करेंं चेक

CUET UG Exam Answer Key 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, सीयूईटी यूजी 2022 आंसर की आज 6 सितंबर 2022 को जारी हो सकती है।  रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर के पहले सप्ताह में सीयूईटी यूजी आंसर की जारी होने की संभावना थी। बता दें आधिकारिक अपडेट के लिए आपको एनटीए की वेबसाइट को विजिट करने की जरूरत है क्योंकि सीयूईटी आंसर की रिस्पांस शीट जारी करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को सौंपी गई है। एनटीए यदि आज लिंक को एक्टिव करता है आप टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से अपडेट देख सकेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार CUET UG ANSWER KEY 2022 लिंक शाम को लाइव होने की उम्मीद है। छात्र कृपया ध्यान दें कि एनटीए ने सीयूईटी यूजी कुंजी जारी करने की तारीख और समय पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, इस उत्तर कुंजी के आज cuet.samarth.ac.in पर जारी होने की संभावना केवल मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार है।

CUET एडमिट कार्ड 2022 की होगी आवश्यकता

छात्रों को अपने CUET UG उत्तर कुंजी को ऑनलाइन एक्सेस करने और डाउनलोड करने के लिए अपने CUET एडमिट कार्ड 2022 की आवश्यकता होगी।

इवेंट डिटेल
CUET उत्तर कुंजी 2022 संभावित रूप से 6 सितंबर, 2022 (आज) को
सीयूईटी यूजी परिणाम 2022 15 सितंबर, 2022 तक संभावित
आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in

सीयूईटी परिणाम 2022 जल्द 

सीयूईटी परिणाम 2022 का इंतजार 12 लाख से अधिक ऐसे उम्मीदवार कर रहे हैं,  जिन्होंने विभिन्न चरणों में यूजी परीक्षा दी थी। परीक्षा सत्र के दौरान, उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र सुरक्षित रखने के लिए कहा गया था ताकि आने वाले समय में वे एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल से आंसर की और रिजल्ट देख पाएं।
सभी को याद दिलाया जाता है कि CUET Result 2022 date and CUET Answer Key 2022 आज आने की ज्यादा सम्भावना है।  हालांकि, एक बार आधिकारिक पुष्टि होने के बाद, इसे यहां अपडेट किया जाएगा। 

End of Article