CBSE Class 12 English Term 1 Exam Analysis 2021-22: यहां चेक करें पेपर एनालिसिस और डाउनलोड करें आंसर-की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2021, 04:17 PM IST

CBSE Class 12 English Term 1 Exam Analysis, Answer Key 2021-22: क्या आपने आज आयोजित हुई CBSE Class 12 English Term 1 एग्जाम दिया है, तो यहां देखें छात्रों से की गई बातचीत के आधार पर एनालिसिस, ज्यादातर छात्रों ने बताया आसान। क्या है आपकी प्रतिक्रिया...

CBSE Class 12 English Term 1 Exam Analysis 2021-22: यहां चेक करें पेपर एनालिसिस और डाउनलोड करें आंसर-की

CBSE Class 12 English Term 1 Exam Analysis 2021-22: Central Board of Secondary Education (CBSE) ने आज दो पेपर कंडक्ट किए थे, जिनमें एक क्लास 10 के लिए होमसाइंस था जबकि दूसरा पेपर क्लास 12 के छात्रों के लिए इंग्लिश कोर का था। CBSE के सारे पेपर सुबह 11:30 से शुरू हो रहे हैं और दोपहर 1 बजे तक खत्म हो रहे हैं। छात्रों को 90 मिनट के पेपर में केवल MCQ's फॉर्मेट में आंसर देना होता है। चूंकि आज cbse Class 12 English पेपर भी था, इसलिए हमारी टीम ने तुरंत छात्रों से बात करके एनालिसिस किया है, जो कि पूरी तरह से छात्रों से किए गए बातचीत पर आधारित है।

बता दें, cbse Class 12 परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू हुई थी। पहला पेपर सोशियोलॉजी या समाजशास्त्र का था, जबकि आखिरी पेपर 22 दिसंबर को होगा।

यहां देखें CBSE Class 12 English Term 1 Exam Analysis

CBSE Class 12 English exam खत्म हो चुका है और छात्रों की प्रतिक्रिया आने लगी है। 

कई छात्रों से बातचीत के अनुसार, CBSE Class 12 English एग्जाम उतना ​कठिन नहीं था, जितना सोच कर चल रहे थे। हालांकि यह उतना आसान भी था।
जब छात्रों से कॉमन सवाल किया गया कि परीक्षा easy/ medium difficult/ difficult में से कैसा ​था तो ज्यादातर छात्रों ने easy बताया।

कुछ ने बताया पेपर के ​कुछ सेक्शन में थोड़ा ज्यादा समय लगा लेकिन ओवरआल पेपर अच्छा बनाया था। 

ज्यादातर छात्रों ने कहा है कि पेपर लंबा था लेकिन आसान था।

कृपया ध्यान दें, यहां समीक्षा किया गया प्रश्न पत्र कक्षा 12 अंग्रेजी कोर - विषय कोड 301 के लिए है।

टीचर रिस्पॉन्स:  शिक्षकों की पहली प्रतिक्रिया की बात की जाए, तो एक टीचर की से गई बात के आधार पर यह पता चला है कि पेपर लंबा था लेकिन उन्होंने यह पहले ही अंदाजा लगाया हुआ था कि पेपर लंबा आएगा। अंग्रेजी के पेपर में बहुत सारे पैराग्राफ होते हैं जिसकी वजह से अक्सर पेपर लंबा हो जाता है।

छात्रों से की गई बातचीत के अनुसार, कुल मिलाकर  CBSE Class 12 English Term 1 Exam आसान था।

CBSE Class 12 Upcoming Paper

बता दें, अब क्लास 12 के छात्रों के लिए अगला पेपर मैथ्स का होगा। यह पेपर 6 दिसंबर को होगा, जो कि सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा और दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके लिए आपको जल्द ही सैंपर पेपर इसी खबर में प्रोवाइड करा दिया जाएगा।

End of Article