एजुकेशन

SSC JE 2026: आवेदन की आखिरी तारीख 22 सितंबर, आयोग ने कहा अब नहीं मिलेगा कोई एक्सटेंशन

SSC JE Vacancy 2026: SSC ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा (JE) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा कि 22 सितंबर तक आवेदन कर लें, क्योंकि इस तारीख के बाद कोई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।

Image

SSC जूनियर इंजीनियर परीक्षा (JE) 2026 के लिए 22 सितंबर तक करें आवेदन (AI Generated and Newsroom Verified)

SSC JE Vacancy 2026 Last Date Imp Notice: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा (JE) 2026 के उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग ने कहा इस परीक्षा के लिए 22 सितंबर तक आवेदन फॉर्म भर लें, क्योंकि इस तारीख के बाद कोई एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। गौरतलब है कि आयोग ने जूनियर इंजीनियर के 1748 पदों को भरने के लिए कुछ दिनों पहले विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें कहा गया था कि इस भर्ती अभियान के जरिये सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और टेलीकॉम इंजीनियरिंग से जुड़े पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

17 सितंबर को जारी नए आदेश में SSC ने उम्मीदवारों से कहा है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और उससे पहले ही फॉर्म जमा कर दें। आयोग ने वेबसाइट पर अंतिम दिनों में ज्यादा ट्रैफिक होने की आशंका जताई है, ऐसे में जो उम्मीदवारों को दिक्क्त न हो, इसलिए जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी है। SSC ने साफ कर दिया है कि 22 सितंबर के बाद आवेदन की तारीख किसी भी परिस्थिति में नहीं बढ़ाई जाएगी।

नोटिस देखने का डायरेक्ट लिंक - SSC JE Vacancy 2026 Notice

SSC की जूनियर इंजीनियर परीक्षा (JE) 2026 के सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को लेवल-6 वेतनमान के तहत 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये दिए जाएंगे। अगर आप भी 30 या 32 वर्ष के युवा है और संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिग्री या डिप्लोमा रखते हैं तो इस परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं। डिटेल में नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कैसे होगा सेलेक्शन

  • Paper-I
  • Paper-II
  • दोनों पेपर के आधार पर तैयार फाइनल मेरिट लिस्ट
  • दस्तावेजों का सत्यापन

अप्लाई करने के लिए ssc.gov.in पर जाएं। Quick Links के नीचे Apply पर क्लिक कर दें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article