CBSE Class 12 English Answer Key: बोर्ड ने जारी किया नोटिस, आंसर की में हुई गलती तो ऐसे करेगा सुधार!
CBSE Class 12 English Term 1 Answer Key 2021-22: क्या आप भी आज सीबीएसई क्लास 12 इंग्लिश एग्जाम देने जा रहे हैं तो इस ब्लॉग को विजिट करना न भूलें। यहां आपको सीबीएसई क्लास 12 इंग्लिश एग्जाम से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी जैसे सीबीएसई क्लास 12 इंग्लिश एग्जाम सैंपर पेपर, सीबीएसई क्लास 12 इंग्लिश एग्जाम पेपर एनालिसिस और सीबीएसई क्लास 12 इंग्लिश एग्जाम आंसर की दी जाएगी। इसके अलावा एग्जाम के बाद छात्रों की क्या प्रतिक्रिया है, वो भी आप यहां देख पाएंगे।
CBSE Class 12 English Answer Key 2021-22: क्लास 12 के छात्रों लिए आज इंग्लिश का एग्जाम है, जो कि सुबह 11:30 बजे शुरू होगा और दोपहर 1 बजे खत्म हो जाएगा। एग्जाम के तुरंत बाद हमारी टीम छात्रों से बात करके आपके लिए एनालिसिस तैयार करेगी और इस ब्लॉग पर जानकारी देगी। यही नहीं एग्जाम के कुछ समय बाद आंसर की के लिए लिंक या पीडीएफ भी दिया जाएगा। सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए timesnowhindi.com/education पर भी विजिट कर सकते हैं।
CBSE Class 12 English Answer Key 2021-22: Check here
गौरतलब है कि पहली बार बोर्ड एग्जाम दो टर्म में आयोजित हो रहे हैं, इस टर्म 1 बाद अप्रेल-मई में टर्म 2 का आयोजन किया जाएगा। यह भी पहली बार है कि पेपर MCQ फॉर्मेट में हो रहे हैं। इसके लिए 90 मिनट का समय दिया जा रहा है। उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
CBSE Class 12 English Term 1 Answer Key, Exam Analysis 2021-22: Check here
ऐसे जारी होंगे टर्म-1 और टर्म-2 रिजल्ट
टर्म 1 बोर्ड परीक्षा परिपत्र के अनुसार, सीबीएसई परिणाम टर्म परीक्षा की समाप्ति के तुरंत बाद जारी किया जाएगा। बोर्ड केवल छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को साझा करेगा और इस समय उनके प्रदर्शन को ग्रेड नहीं करेगा। बोर्ड परीक्षा के लिए अंतिम परिणाम, पास या फेल सहित, टर्म 2 की परीक्षा अप्रैल / मई में आयोजित होने के बाद ही तैयार किया जाएगा।
CBSE आंसर की को लेकर विशेषज्ञों की राय पर होगा विचार
सीबीएसई ने आंसर की में संभावित विसंगतियों या गलतियों के लिए स्कूलों से बोर्ड के साथ प्रश्न पत्रों के संबंध में किसी भी अवलोकन को साझा करने के लिए कहा है। सीबीएसई के नोटिस में कहा गया है, 'प्राप्त टिप्पणियों या फीडबैक पर परिणाम तैयार करते समय विषय विशेषज्ञों की सिफारिश पर विधिवत विचार किया जाएगा ताकि किसी भी छात्र को कोई नुकसान ना हो।'
आंसर की में गलती / विसंगति को लेकर सीबीएसई का नोटिस
सीबीएसई ने एक नोटिस में कहा है, 'बोर्ड की ओर से हर संभव सावधानी बरती जाती है, फिर भी प्रश्नों में कुछ अस्पष्टता या आंसर की में विसंगति की संभावना हो सकती है। ऐसे मामले में समाधान के लिए बोर्ड के पास एक सुव्यवस्थित प्रणाली है। इसलिए, यह सूचित किया जाता है कि मूल्यांकनकर्ता उन्हें दी गई आंसर की के अनुसार ओएमआर की जांच और मूल्यांकन करें।'
कब और कहां आएगी अंग्रेजी टर्म-1 पेपर की आंसर की
सीबीएसई कक्षा 12 अंग्रेजी आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। सीबीएसई पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा ओएमआर शीट अपलोड करने के बाद आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cbse.nic.in पर आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
CBSE कक्षा 12 वीं Maths परीक्षा पैटर्न
सीबीएसई कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर के अनुसार, गणित के पेपर में तीन सेक्शन- ए, बी और सी शामिल होंगे। खंड ए और बी में 20 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक खंड में 16 प्रश्न अनिवार्य होंगे। सेक्शन सी में 10 प्रश्न होंगे जिनमें आठ प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा।
रिजल्ट को लेकर सीबीएसई का नया नोटिस
सीबीएसई ने एक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि वह टर्म 1 बोर्ड परीक्षा परिणाम तैयार करते समय विषय के विशेषज्ञों की ओर से दिए गए सभी फीडबैक यानी सुझावों पर विचार करेगा।
जल्द जारी होगी अंग्रेजी पेपर की आंसर की
सीबीएसई कक्षा 12वीं अंग्रेजी आंसर की जल्द जारी की जाएगी। सीबीएसई पोर्टल पर शिक्षकों द्वारा ओएमआर शीट अपलोड होने के बाद आंसर की जारी की जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- cbse.nic.in पर आंसर की जांच करने के साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
टर्म-1 रिजल्ट में कोई नहीं होगा पास या फेल
सीबीएसई कक्षा 12वीं के टर्म 1 के रिजल्ट में पास, फेल या अनिवार्य रिपीट के रूप में परिणामों की घोषणा नहीं करेगा। अंतिम परिणाम टर्म 2 की परीक्षा के अंत में उपलब्ध होगा। सीबीएसई टर्म 1 परिणाम तिथि कक्षा 12 पर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है।
CBSE Class 12 English पेपर के बाद अगली परीक्षा इस दिन
CBSE Class 12 English पेपर का आयोजन आज हो चुका है, आशा है कि छात्र आंसर की और एनालिसिस कॉपी timesnowhindi.com/education पर देख चुके होंगे। यहि नहीं देखा है तो जरूर से देखें लें। अब 12वीं वालों के लिए अगली परीक्षा 6 दिसंबर को होनी है, जो कि मैथ्स की होनी है।
यहां देखें एनालिसिस और आंसर की
इंग्लिश एग्जाम आज संपन्न हो गया है। उम्मीदवार एनालिसिस और आंसर की के लिए timesnowhindi.com/education पर क्लिक कर सकते हैं। CBSE एग्जाम इस बार पेपर शुरू करने से पहले छात्रों को 15 मिनट की जगह 20 मिनट का समय दे रहा है।
CBSE Class 12 English Answer Key देखने के लिए क्लिक करें
ENGLISH term 1 exam Answer Key के लिए यह रहा लिंक
CBSE Class 12 English Term 1 Answer Key जारी हो चुकी है। जिन छात्रों ने आज की परीक्षा दी है वे अब एनालिसिस और आंसर की चेक कर सकते हैं। यह रहा लिंक
CBSE Class 12 English Answer Key 2021-22
Home Science एनालिसिस के लिए यह रहा लिंक
CBSE Class 12 होम साइंस Term 1 एनालिसिस कॉपी जारी हो चुकी है। जिन छात्रों ने आज की परीक्षा दी है वे अब एनालिसिस चेक कर सकते हैं। यह रहा लिंक
CBSE Class 10 Home Science Exam Analysis 2021-22
मॉडरेट टफ बताया छात्रों ने
छात्रों से बातचीत के आधार पर एनालिसिस कॉपी जारी कर दी गई है, छात्र इस लिंक timesnowhindi.com/education पर जाकर होम साइंस व इंग्लिश कॉपी दोनों देख सकते हैं। इंग्लिश एग्जाम को छात्रों ने मॉडरेट टफ बताया।
होम साइंस पेपर एनालिसिस के लिए यूआरएल कॉपी करें
इंग्लिश पेपर एनालिसिस के लिए यूआरएल कॉपी करें
इस लिंक से चेक करें इंग्लिश पेपर एनालिसिस
इंग्लिश पेपर खत्म हो चुका है और छात्रों की प्रतिक्रिया आने लगी है। पूरी एनालिसिस देखने के लिए यहां क्लिक करें
CBSE Class 12 English Term 1 Exam Analysis 2021-22
छात्र यहां देखें एनालिसिस और आंसर की
सीबीएसई के सभी पेपर एमसीक्यू आधारित है। इन प्रश्नों के अंक समान हैं। और इस परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। पेपर खत्म होने के बाद यहां छात्र एनालिसिस और आंसर की देख पाएंगे।
सामान्य निर्देश यहां देखें
1. प्रश्न पत्र में तीन खंड होते हैं।
2. खंड ए-READING में 18 प्रश्न हैं जिनमें कुल 14 प्रश्नों का प्रयास करना है
3. खंड बी-WRITING SKILLS में 12 प्रश्न हैं जिनमें कुल 10 प्रश्नों का प्रयास करना है
4. खंड सी-LITERATURE में 30 प्रश्न हैं जिनमें 26 प्रश्नों का प्रयास करना है
90 मिनट में करना होगा पेपर
आज सीबीएसई द्वारा इंग्लिश पेपर का आयोजन किया जाना है। यह पेपर 11:30 से शुरू होगा। इसके लिए कोई कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
छात्रों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा।
इंग्लिश पेपर में करने होंगे इतने सवाल
इंग्लिश पेपर में reading, writing and literature तीन खंड होंगे। reading में 18 प्रश्न होंगे और छात्रों को 14 प्रश्नों का प्रयास करना होगा। writing सेक्शन में 12 प्रश्न होंगे, जिनमें से छात्रों को 10 प्रश्नों का प्रयास करना होगा। literature में कुल 30 प्रश्न होंगे और छात्रों को कुल 26 प्रश्नों का प्रयास करना होगा।
पहली बार एमसीक्यू में हो रही परीक्षा, रखें इस बात का ध्यान
इस साल सीबीएसई की परीक्षाएं एमसीक्यू फॉर्मेट में हो रही हैं। इसलिए छात्रों को सीबीएसई द्वारा जारी आधिकारिक सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम के माध्यम से परीक्षा पैटर्न को जानना जरूरी है।
सीबीएसई कक्षा 12 अंग्रेजी कोर परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 12 में अंग्रेजी कोर पेपर प्रमुख विषयों में से एक है। उम्मीद की जाती है कि बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड ज्यादातर छात्र इस पेपर के लिए उपस्थित होंगे। यह पेपर दो घंटे बाद शुरू होगा। इसके बाद आप यहां timesnowhindi.com/education अन्य छात्रों की प्रतिक्रिया चेक कर पाएंगे।
अंग्रेजी कोर का होगा आज पेपर
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 3 दिसंबर को कक्षा 12 के छात्रों के लिए अंग्रेजी कोर का पेपर आयोजित करेगा। पेपर का कोड 301 है और यह सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। छात्रों को बोर्ड और उनके स्कूलों द्वारा दिए गए निर्देशों को पढ़ना चाहिए और परीक्षा केंद्र पर उनका पालन करना चाहिए।
सीबीएसई प्रवेश पत्र रखें साथ
सीबीएसई आज 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए इंग्लिश कोर का आयोजन कर रहा है। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने सीबीएसई प्रवेश पत्र परीक्षा हॉल में ले जाना जरूरी होगा। इसके बिना परीक्षा देने की अनुमति नहीं होगी।
छात्र 30 मिनट पहले पहुंचे परीक्षा केंद
छात्र 30 मिनट पहले पहुंचे परीक्षा केंद
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) आज कक्षा 12वीं के अंग्रेजी कोर का पेपर आयोजित करेगा। सीबीएसई की गाइडलाइन के मुताबिक छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
अंग्रेजी में होंगे तीन खंड
अंग्रेजी के पेपर में तीन खंड होंगे- रीडिंग, राइटिंग और लिट्रेचर। रीडिंग सेक्शन में कुल 18 प्रश्न होंगे, राइटिंग सेक्शन- 12 प्रश्न और लिट्रेचर सेक्शन- 30 प्रश्न होंगे।




