एजुकेशन

JKBOSE 2026: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी किया अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए कक्षा 10वीं की डेटशीट, 19 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

JKBOSE Class 10th Date Sheet 2026: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा 19 अक्टूबर से शुरू होंगी, देखें टेबल

Image

जम्मू-कश्मीर बोर्ड ने जारी किया अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए कक्षा 10वीं की डेटशीट

JKBOSE Class 10th Date Sheet 2026: जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने अक्टूबर-नवंबर सेशन के लिए कक्षा 10वीं की डेटशीट जारी कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, 10वीं की बोर्ड परीक्षा 19 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। पहला पेपर मैथ्स का होगा। इस परीक्षा कार्यक्रम में कश्मीर डिवीजन, जम्मू डिवीजन के विंटर जोन इलाकों और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के छात्र शामिल होंगे। सभी परीक्षाएं सुबह 11 बजे से शुरू होंगी।

छात्रों को परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचने की जरूरत है। पहला पेपर मैथ्स का होगा। साइंस का पेपर फिजिक्स, केमिस्ट्री और लाइफ साइंस से मिलकर होगा। वहीं सोशल साइंस की परीक्षा में हिस्ट्री, जिओग्राफी, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स के साथ डिजास्टर मैनेजमेंट और रोड सेफ्टी एजुकेशन से जुड़े विषय शामिल होंगे।

इसलिए छात्रों को केवल मुख्य विषयों की तारीख ही नहीं, बल्कि अपने सभी विषयों का पूरा शेड्यूल ध्यान से देखना चाहिए।

तारीखदिनविषय
19 अक्टूबर, 2026सोमवारगणित
22 अक्टूबर, 2026गुरुवारउर्दू/हिंदी
27 अक्टूबर, 2026मंगलवारविज्ञान
31 अक्टूबर, 2026शनिवारअंग्रेज़ी
4 नवंबर, 2026बुधवारसामाजिक विज्ञान
7 नवंबर, 2026शनिवारसंगीत
9 नवंबर, 2026सोमवारAdditional/Optional
11 नवंबर, 2026बुधवारवोकेशनल
14 नवंबर, 2026शनिवारगृह विज्ञान
16 नवंबर, 2026सोमवारपेंटिंग/कला और ड्राइंग
18 नवंबर, 2026बुधवारकंप्यूटर विज्ञान

9 नवंबर को अतिरिक्त और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा

अतिरिक्त और वैकल्पिक विषयों की परीक्षा की मतलब यहां Additional और Optional Subjects से है।इन विषयों की परीक्षा 9 नवंबर 2026 को होगी। इस श्रेणी में अरबी, कश्मीरी, डोगरी, भोटी, पंजाबी, उर्दू, हिंदी, फारसी और संस्कृत सहित कई भाषाओं को शामिल किया गया है। छात्रों को अपने चुने हुए विषय के अनुसार परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश भी देखने की जरूरत है।

11 नवंबर को वोकेशनल सब्जेक्ट्स का पेपर

वोकेशनल सब्जेक्ट्स Vocational Subjects की परीक्षा 11 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, आईटी और ITES, रिटेल, सिक्योरिटी और एग्रीकल्चर जैसे विषय शामिल हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article