एजुकेशन

UGC NET 2027 Exam Date: एनटीए ने जारी की यूजीसी नेट की डेट, जानें किस दिन होगी परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में यूजीसी नेट और ज्वॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (Joint CSIR UGC NET) जैसी प्रमुख परीक्षाओं की डेट शामिल है।

Image

यूजीसी नेट एग्जाम डेट जारी

UGC NET Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक होने वाली प्रमुख परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में यूजीसी नेट और ज्वॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट (Joint CSIR UGC NET) जैसी प्रमुख परीक्षाओं की डेट शामिल है। जानकारी के अनुसार, UGC NET का आयोजन 14 से 19 दिसंबर के बीच किया जाएगा। वहीं, Joint CSIR UGC NET परीक्षा 20 और 21 दिसंबर को प्रस्तावित है। हालांकि NTA ने साफ किया है कि ये सभी तारीखें फिलहाल संभावित हैं और इनमें किसी भी तरह का बदलाव संभव है।

बता दें कि यूजीसी नेट (UGC-NET) भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor) की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की एक परीक्षा है। इसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा वर्ष में दो बार आयोजित किया जाता है।

कैसे करना होता है आवेदन

  • सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'New Registration' लिंक पर क्लिक करें।
  • डिजिलॉकर या एबीसी आईडी के माध्यम से अपनी पहचान का सत्यापन करें।
  • विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और प्राप्त एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड से लॉग इन करके विस्तृत आवेदन फॉर्म भरें।
  • निर्धारित आकार में अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भुगतान के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट या कन्फर्मेशन पेज सेव कर लें।

आवेदन शुल्क कितना रहता है

सामान्य वर्ग के लिए फीस ₹1150, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए ₹600 तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए ₹325 होता है।

यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट में क्या अंतर है

यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट दोनों सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं हैं, लेकिन दोनों में मुख्य अंतर विषयों और उनके संचालन का है। यूजीसी नेट का मतलब यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट से है जबकि सीएसआईआर नेट का मतलब काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च नेट से है। यूजीसी नेट कला, मानविकी (Humanities), वाणिज्य, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों के लिए दे सकते हैं जबकि सीएसआईआर नेट केवल विज्ञान विषय के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article