देश

गुरुग्राम की सिया के बाद भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से बदसलूकी, शिकायत के बाद युवकों ने मांगी माफी

गुरुग्राम की फीमेल राइडर सिया के मामले के बीच भोपाल की राइडर आबिदा ने भी सड़क पर युवकों के व्यवहार को लेकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवकों ने आबिदा से माफी मांगते हुए लिखित माफीनामा दिया। आबिदा ने पुरुष प्रधान सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए और सिया मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।

Image

भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा से भी बदसलूकी।

Gurugram Hit and Run Case: गुरुग्राम में फीमेल राइडर सिया के साथ हुई घटना के बीच भोपाल से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। भोपाल की फीमेल राइडर आबिदा ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी कुछ युवकों ने इसी तरह की हरकत की। घटना के बाद आबिदा ने थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और कार सवार युवकों को थाने तलब किया। पुलिस के सामने युवकों ने आबिदा से माफी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने लिखित में भी माफीनामा दिया।

'मेल डोमिनेट सोच' पर उठाए सवाल

घटना के बाद आबिदा ने पुरुष प्रधान सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसी घटनाओं के बाद डर भी लगता है और उनका परिवार भी उनके लिए चिंतित रहता है। आबिदा ने कहा कि राइडिंग उनका शौक है और वह इसे छोड़ना नहीं चाहतीं। हालांकि, सड़क पर इस तरह के व्यवहार के कारण उन्हें कई बार असहजता और डर का सामना करना पड़ता है।

'सिया मामले में सख्त एक्शन होना चाहिए'

आबिदा ने गुरुग्राम की राइडर सिया के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और सिया के मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

आबिदा का कहना है कि महिलाओं को अपनी पसंद का काम करने और सड़क पर सुरक्षित तरीके से चलने का अधिकार है। उनके मुताबिक, महिलाओं के राइडिंग करने या अकेले बाहर निकलने को लेकर समाज की सोच में बदलाव जरूरी है। बता दें कि पुलिस की कार्रवाई के बाद युवकों द्वारा लिखित माफी मांग ली है।

बता दें कि सिया मामले में पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला सहित दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। वहीं आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। मंगलवार को साइबर सिटी के गोल्फ कोर्स रोड पर हुए रोड रेज मामले में घायल सिया अपने बयान दर्ज कराने के लिए गुरुग्राम जिला अदालत पहुंची थीं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article