एजुकेशन

UGC NET Result 2026: तीन विषयों का रिजल्ट जारी, 1.20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार पास

UGC NET Re-Examination Result 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

Image

UGC NET Result 2026: तीन विषयों का रिजल्ट जारी

UGC NET Re-Examination Result 2026 Declared: UGC NET जून 2026 की दोबारा हुई परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन करके अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ एजेंसी ने इन तीनों विषयों की फाइनल आंसर की और कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ भी जारी की है, जिसे परीक्षार्थी इस लेख से देख सकते हैं।

इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों लिए 9 और 10 सितंबर 2026 को दोबारा परीक्षा का आयोजन किया गया था। देशभर के 272 शहरों में बनाए गए 454 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा का परिणाम देखने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को पूरा करें

UGC NET Re-Exam Result 2026 How to Check

  • उम्मीदवार सबसे पहले ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब Candidate Activity के नीचे देखें
  • 'UGC-NET June 2026 Score Card (Re-Exam)' पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, जहां आपको क्रेडिंशियल भरना होगा।

NTA के आंकड़ों के मुताबिक, कुल 1,96,491 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,20,355 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है।

रजिस्टर करने वाले उम्मीदवारों की संख्या (03 विषय): 1,96,491
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या (03 विषय): 1,20,355
JRF के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार: 824
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार: 11,610
PhD के लिए क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार: 23,154
JRF से PhD तक कितने उम्मीदवार हुए सफल?

रिजल्ट के आंकड़ों के अनुसार, 824 उम्मीदवार Junior Research Fellowship (JRF) के लिए क्वालिफाई हुए हैं। वहीं 11,610 उम्मीदवार Assistant Professor के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। इसके अलावा 23,154 उम्मीदवारों ने केवल PhD के लिए क्वालिफाई किया है।

उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार कट-ऑफ भी देख सकते हैं। NTA ने रिजल्ट के साथ संबंधित विषयों की फाइनल आंसर की उपलब्ध कराई है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article