Anjali Arora Open Up On Trolling: मशहूर सोशल मीडिया पर्सनालिटी और 'लॉकअप' की एक्स कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा अक्सर सुर्खियों में नजर आती हैं। अंजलि अरोड़ा के हाथ 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' लगी, जिसमें उन्होंने माता सीता का किरदार अदा किया। लेकिन अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देख लोगों ने नाराजगी जाहिर की। इतना ही नहीं, उन्हें इस किरदार के लिए जमकर ट्रोल भी किया गया। वहीं अब अंजलि अरोड़ा ने अपने कैरेक्टर को लेकर हुई ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने लोगों को करारा जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इस बात से बिल्कुल शर्म नहीं आती है। अंजलि ने कहा कि हर कलाकार डांस करता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: श्री रामायण कथा में माता सीता के रोल मिलने पर आया Anjali Arora का रिएक्शन, कहा 'बहुत खुशकिस्मत हूं'...
अंजलि अरोड़ा ने अपने बयान में आगे कहा कि उनकी जिम्मेदारी थी कि वह अपना किरदार बखूबी अदा करें। एक्ट्रेस ने कहा, "एक एक्टर के तौर पर हमसे उम्मीद की जाती है कि जो भी किरदार हमें मिला, हम उसमें पूरी तरह से समा जाएं और अपना बेस्ट दें। ये दर्शकों के ऊपर है कि वो उस किरदार को किस तरह से देखते हैं।"
