बॉलीवुड

Salman Khan ने बच्चों को धक्का देने से सिक्योरिटी को किया मना, हाथ जोड़कर मांगी जगह

Salman Khan At Ganpati Darshan: हाल ही में मुंबई में सलमान खान को नेता आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन में शामिल होते हुए देखा गया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

बच्चों के लिए सलमान खान ने दिखाई दरियादिली

Salman Khan At Ganpati Darshan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों गणपति बप्पा के दर्शन करने को लेकर काफी व्यस्त हैं। हाल ही में सलमान खान को भाई सोहेल खान द्वारा होस्ट किए गए गणपति विसर्जन में शामिल होते हुए देखा गया था। बीते दिन यानी गुरुवार को सलमान खान मुंबई में नेता आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। उनके पहुंचते ही वहां फैंस और पैपराजी की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके चलते कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ। इस दौरान सलमान खान की दरियादिली भी सामने आई है। सलमान खान ने वहां मौजूद बच्चों को धक्का मारने से सिक्योरिटी मना कर दिया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra X Review: सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है करीना-पृथ्वीराज की फिल्म, दर्शकों ने जमकर सराहा)

सलमान खान ने हाथ जोड़कर मांगी जगह

आशीष शेलार के गणपति पंडाल से बाहर निकलते समय सलमान खान को वहां मौजूद भीड़ ने घेर लिया था। ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आए अभिनेता के साथ उनकी सिक्योरिटी भी मौजूद थी। हालांकि फैंस और पैपराजी की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सलमान को अपनी कार तक पहुंचने में परेशानी हो रही थी। ऐसे में सलमान खान ने खुद हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता देने की अपील की। अभिनेता का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोग भी उन्हें रास्ता देने लगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: रिसेप्शन में Neena Gupta को देख लोगों ने लगाई प्रेग्नेंसी की अटकलें, एक्ट्रेस ने अब तोड़ी चुप्पी)

बच्चों को धक्का देने से सिक्योरिटी को रोका

सलमान खान जब अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे तभी उनकी नजर वहां मौजूद कुछ छोटे बच्चों पर पड़ी। भीड़ इतनी थी कि सिक्योरिटी गार्ड्स लोगों को पीछे कर रहे थे। इस दौरान जब सलमान खान ने बच्चों को देखा तो उन्होंने तुरंत सिक्योरिटी से सावधानी बरतने के लिए कहा। अभिनेता ने कुछ पल के लिए अपने नन्हे फैंस से बातचीत भी की। इतना ही नहीं सलमान खान ने सिक्यूरिटी से बच्चों को धक्का ना मारने के लिए कहा। सलमान खान के इस अंदाज की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article