एजुकेशन

Arshdeep Singh Quiz: टी20 विश्वकप 2022 के नए सितारे अर्शदीप के बारे में नहीं जानते होंगे यह बातें

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Nov 10, 2022, 04:09 PM IST

Arshdeep Singh Quiz: टी20 विश्वकप चल रहा है, इसका फाइनल 13 नवंबर को खेला जाना है। इस विश्वकप में भारत के अर्शदीप ने देश की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लिए। आईये देखते हैं कितना जानते हैं अर्शदीप के बारे में

Image

Arshdeep Singh Quiz

Arshdeep Singh Quiz: टी20 विश्वकप की शुरुआत 16 अक्टूबर 2022 से हुई, इसका समापन 13 नवंबर, 2022 को होगा, इस दौरान सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी ने अपना ध्यान आकर्षिक किया उनमें अर्शदीप सिंह नंबर एक पर है। यह उनका पहला विश्वकप हैं और लगभग हर मैच में अपने क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं। आईये देखते हैं कितना जानते हैं अर्शदीप के बारे में

Q1. टी20 फार्मेट में अर्शदीप सिंह का डेब्यू किस टीम के सामने हुआ था?

Q2. अर्शदीप सिंह किस हाथ के गेंदबाज हैं?

Q3. अर्शदीप सिंह का जन्म किस राज्य में हुआ था?

Q4. उस वर्ष का नाम बताइये, जिसमें अर्शदीप सिंह ने भारत की अंडर-19 टीम में खेलते हुए विश्वकप ट्रॉफी जीतने में योगदान दिया था।

Q5. सीके नायडू ट्रॉफी के दौरान, अंडर-23 टीम का सदस्य रहते हुए अर्शदीप सिंह ने किस टीम के सामने हैट्रिक सहित 8 विकेट लिया।

Q6. आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने किस टीम की ओर से खेलना शुरू किया था?

Q7. अर्शदीप सिंह का जन्म किस वर्ष हुआ है?

Q8. अर्शदीप सिंह का अंतररराष्ट्रीय करियर किस वर्ष शुरू हुआ?

ICC T20 विश्व कप का आठवां संस्करण

ICC T20 विश्व कप का यह आठवां संस्करण चल रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर यह 16 अक्टूबर से शुरू हुआ था, लेकिन 22 अक्टूबर से 'सुपर 12' मैचों का आयोजन शुरू हुआ, जबकि 6 नवंबर को इस चरण का अंत हो गया। इसके बाद 9 नवंबर से सुपर 4 या जिसे नॉक आउट राउंड कहते हैं, का आयोजन शुरू हुआ, और इसका फाइनल 13 नवंबर को Melbourne Cricket Ground, Melbourne में किया जाएगा।

ऊपर दिए गए सभी सवालों के जवाब यहां क्रमवार दिए गए हैं-

इंग्लैंड, बाएं हाथ, मध्य प्रदेश, 2018, राजस्थान, किंग्स इलेवन पंजाब, 1999, 2022

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article