क्राइम

यूट्यूबर फरमानी नाज के चचेरे भाई की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 10:03 AM IST

Farmani Naaz: मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी का है । जहां शनिवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे 18 वर्षीय खुर्शीद पुत्र वली हसन खाना खाने के बाद खेतों की ओर टहलने गया था। तभी उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मृतक मशहूर यूट्यूबर फरमानी नाज का चचेरा भाई है।

Image

फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या

Farmani Naaz: उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी और हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। मृतक मशहूर यूट्यूबर फरमानी नाज का चचेरा भाई है। घटना के बाद फरमानी नाज के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी का है । जहां शनिवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे 18 वर्षीय खुर्शीद पुत्र वली हसन खाना खाने के बाद खेतों की ओर टहलने गया था। बताया जा रहा है कि खुर्शीद गांव से जंगलों की ओर कुछ ही दूरी पर निकला था। उससे कुछ दूरी पर उसका छोटा भाई था, तभी पहले से ही घात लगाए बैठे तीन बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने खुर्शीद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।

छोटे भाई को बचाया

बड़े भाई पर हमला होते देख छोटा भाई उसे बचाने के लिए उसकी ओर दौड़ा। तभी खुर्शीद ने चिल्ला कर उसे वहां से भगा दिया, इसके बाद मृतक खुर्शीद का भाई के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होकर घटनास्थल की ओर दौड़ी, मगर हत्यारोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। खुर्शीद को गंभीर हालत में हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक खुर्शीद की चचेरी बहन मशहूर यूट्यूब गायिका है। अपने भाई की हत्या के बाद फरमानी नाज ने मीडिया के सामने आकर पुलिस अधिकारियों और सरकार से जल्द खुलासे की गुहार लगाई है। और हत्यारोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article