Shraddha Murder Case: श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला (Aftab Amin Poonawala) से पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। इस बीच पुलिस (Delhi Police) को एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस को श्रद्धा (Shraddha Walker) की गायब हुई गोल्ड रिंग (Gold Ring) मिल गई है जिसे आरोपी आफताब ने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया था। दरअसल श्रद्धा को उसके पिता ने जन्मदिन पर यह गोल्ड रिंग गिफ्ट की थी। पुलिस इसे एक अहम सूबत मान रही है।
गुजरात पुलिस की एंट्री
इस बीच आफताब के ड्रग्स एंगल का खुलासा हुआ है। फैजल मोमिन नाम का एक शख्स आफताब को ड्रग सप्लाई करता था। गुजरात पुलिस को फैजल के ड्रग सप्लाई करने का शक है जिसने छापेमारी में फैजल को पकड़ा है। जिस वसई वेस्ट में आफताब रहता था, वहां फैजल भी रहा है। आफताब-फैजल के कई सारे कॉमन फ्रेंड हैं। पुलिस अब आफताब-फैजल के कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है। इस तरह से श्रद्धा मर्डर केस में गुजरात पुलिस की भी एंट्री हो गई है।
गर्लफ्रेंड को लाया था घर
महरौली इलाके में अपनी लिव इन रिलेशन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या करने और शव के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। पुलिस ने हत्या के बाद आफताब के घर आई गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक डेटिंग ऐप के माध्यम से इस मनोवैज्ञानिक महिला के संपर्क में आया था और उसे अपने आवास पर बुलाया था। ब आफताब ने मनोवैज्ञानिक को अपने यहां बुलाया था तब श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज के अंदर रखे हुए थे।
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने आफताब के फ्लैट से पांच चाकू जब्त किये थे और उन्हें यह पता लगाने के लिए एफएसएल भेजा है कि क्या उनका अपराध में इस्तेमाल हुआ था। पुलिस ने पहले कहा था कि कथित तौर पर पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन पार्टनर’ श्रद्धा का शव काटने के लिए जिस आरी का इस्तेमाल किया था, वह अभी बरामद नहीं हुआ है।
