क्राइम

Pakadwa Vivah: बिहार के बेगूसराय में 'पकड़ौआ ब्याह मामले का दुखद अंत! पिता, बेटी और बेटे की गोली मारकर हत्या

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 18, 2024, 02:16 PM IST

Begusarai Triple Murder Pakadwa Vivah Case: बिहार के बेगूसराय में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि ससुरालवालों ने बहू के साथ उसके पिता और भाई को बंदूक से मौत के घाट उतार दिया है।

Image

Begusarai Bihar triple murder in pakadwa vivah

KEY HIGHLIGHTS
  1. बेगूसराय में तीन लोगों की हत्या जिसमें बहू उसका भाई और पिता शामिल
  2. ससुराल पक्ष में गोलियों से उड़ा दिया गया, घटना को मृतका बहू के ससुर ने अंजाम दिया
  3. बताते हैं कि पकड़ौआ विवाह के बाद से ससुराली नाराज थे

Begusarai Triple Murder Pakadwa Vivah Case: बिहार के कुछ इलाकों में प्रचलित 'पकड़ौआ विवाह' मामले (Pakadwa Vivah) की अंत 3 लोगों की मौत के साथ हुआ है बताते हैं कि बेगूसराय में तीन लोगों की हत्या जिसमें बहू उसका भाई और पिता शामिल हैं इन तीनों को ससुलाल पक्ष में गोलियों से उड़ा दिया गया, घटना को मृतका बहू के ससुर ने अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि पकड़ौआ विवाह के बाद से ससुराली नाराज थे।

जानकारी के अनुसार मृतका की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी, लड़की के ससुराल वाले उसे अपना नहीं रहे थे, जिस वजह से वह लोग यहां आए थे, लेकिन लड़के वालों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी, पुलिस ने बताया कि एक अन्य शख्स के घायल होने की भी सूचना मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

उमेश बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले भड़क गए

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि यह वारदात शनिवार शाम की है, उमेश यादव अपने बेटे को लेकर नीलू की ससुराल गए थे, जब उमेश बेटी की ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले भड़क गए और हाथापाई होने लगी, वहीं इस दौरान नीलू के ससुर ने अपनी बंदूक निकाली और तीनों को गोली मार दी, जिससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है।

शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था

शादी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता को ससुराल नहीं ले जा रहे थे। मृतका के ससुराल वाले उसे नहीं रखना चाहते थे। चर्चा है कि ससुराल वाले हिमांशु की शादी कहीं और करने की सोच रहे थे, जिसकी भनक विवाहिता के परिवार वालों को लग गई जिसके बाद ये घटनाक्रम सामने आया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article