Bihar Crime News: बिहार के बारां में अवैध संबंध रखने पर व्यक्ति की हत्या, 3 गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 24, 2022, 10:56 AM IST

Bihar Crime News: पुलिस ने हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ मुकेश कश्यप ने कहा कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है ताकि दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

Bihar Crime News: बिहार के बारां में अवैध संबंध रखने पर व्यक्ति की हत्या, 3 गिरफ्तार
Photo Credit: ANI

Bihar Crime News: बिहार में अवैध संबंध रखने पर तीन लोगों ने बारां के एक व्यक्ति की हत्या कर दी। इस व्यक्ति का तीन में से एक आरोपी की मां से अवैध संबंध था। घटना का पता तब चला जब 18 जून को बारां के मराची थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। आरोपियों ने व्यक्ति की हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि महिला के साथ अवैध संबंध होने के कारण व्यक्ति की हत्या की गई है।

बिहार के बारां में अवैध संबंध रखने पर व्यक्ति की हत्या

कथित तौर पर मृतक कई यौन संबंधों में शामिल था। एक दिन जिस महिला के साथ वह रिश्ते में था, उसके बेटे ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। अपनी मां के साथ देखन पर बेटा उत्तेजित हो गया और उसे मारने का फैसला किया। मृतक की पहचान मोनू के रूप में हुई है। 

पुलिस ने हत्याकांड में नामजद 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बादल ने अपने दोस्तों अंकित कुमार और भजो की मदद से व्यक्ति की हत्या कर दी। उन्होंने पहले उसे नशा कराया और फिर बाद में चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके शरीर पर चाकू से 12 बार हमले किए थे। पुलिस ने हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों में से भजो के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। एसएचओ मुकेश कश्यप ने कहा कि पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है ताकि दूसरे आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।

End of Article