बॉलीवुड

Salman Khan के लिए 3 दिन भूखे रहे थे Muzammil Ibrahim, जब भाईजान को बताया तो मिला ऐसा मजेदार जवाब

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 18, 2026, 04:11 PM IST

Muzammil Ibrahim on Salman Khan: सलमान खान (Salman Khan) के लिए मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim) की दीवानगी बचपन से ही जबरदस्त थी। एक्टर ने अब अपने फैन मोमेंट का मजेदार किस्सा सुनाया है।

Image

इस बात से हैरान हो गए थे सलमान खान (Image Source: Zoom/ AI)

Muzammil Ibrahim on Salman Khan: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम (Muzammil Ibrahim) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लकेर चर्चा में बने हुए हैं। मुजम्मिल इब्राहिम के एक के बाद एक इंटरव्यू सामने आ रहे हैं। इस दौरान मुजम्मिल इब्राहिम अपनी फिल्मों से लेकर पर्सनल लाइफ तक को लेकर खुलासे करते हुए नजर आए। अब इन सब के बीच मुजम्मिल इब्राहिम का नया इंटरव्यू चर्चा में हैं। इस दौरान मुजम्मिल इब्राहिम ने सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा एक किस्सा बताया है। तो चलिए जानते हैं मुजम्मिल इब्राहिम ने क्या बताया है जिसने बी-टाउन में भी हलचल मचा दी है।

मुजम्मिल इब्राहिम ने किया ये खुलासा

एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह मुजम्मिल इब्राहिम का अभी हाल ही में दिया एक बयान है। News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान को लेकर अपने बचपन की दीवानगी याद करते हुए मुजम्मिल ने बताया, 'मैं बचपन से ही सलमान खान का बहुत बड़ा फैन था। बचपन की मेरी बहुत सारी यादें किसी न किसी तरह सलमान खान जैसा दिखने और उनके जैसा बनने की कोशिश से जुड़ी हैं।' उन्होंने बताया, 'मेरे बाल उस समय सीधे मेरी भौंहों तक आ जाते थे। मुझे तब यह नहीं पता था कि सलमान सर के बाल भी पीछे की तरफ से कम हो रहे थे, लेकिन उनका माथा वी शेप का था, जो काफी अलग दिखता था। वो इतने हैंडसम थे कि हम सभी उनके जैसा दिखना चाहते थे।' उन्होंने हुए बताया, 'बेशक, वो देखने में बहुत खराब लगता था और हमारे बाल भी बहुत जल्दी वापस बढ़ जाते थे।' उनकी दीवानगी इतनी ज्यादा थी कि वह रात में माथे पर बहुत कसकर बैंडाना बांधकर सोते थे, ताकि सलमान जैसा लुक मिल सके। उन्होंने कहा, 'सुबह उठता था तो चक्कर आने लगते थे।'

सलमान खान की वजह से शुरू किया जिम

मुजम्मिल ने बताया कि जिम जाने की शुरुआत भी उन्होंने सलमान खान की वजह से की थी। उन्होंने कहा, 'मैंने सलमान खान की वजह से जिम जाना शुरू किया था, इसमें 100% उन्हीं का हाथ है।' उन्हें ‘ओ जाने जाना’ गाने में सलमान का बॉडी देखकर काफी हैरानी होती थी। मुजम्मिल ने बताया कि बचपन में वो और उनके दोस्त सलमान की हर चीज को बढ़ा-चढ़ाकर करते थे। उनके लिए सलमान सिर्फ हीरो नहीं थे, बल्कि एक ऐसे आइडल थे।

सलमान खान के लिए रखा रोजा

सलमान खान के मुश्किल कानूनी दौर में मुजम्मिल की दीवानगी और भी भावुक हो गई थी। उन्होंने कहा, 'जब वो उन मुश्किल कानूनी मामलों से गुजर रहे थे, तब मुझे और मेरे दोस्तों को सच में समझ नहीं आता था कि हम उनके लिए क्या कर सकते हैं। हम खबरों में देखते थे कि वह कितने परेशान नजर आ रहे हैं और हमारे दिमाग में सिर्फ यही आता था कि उनके लिए दुआ करें। अब सुनने में ये बहुत ज्यादा लगता है, लेकिन बचपन में हम उन पर इतना भरोसा करते थे। हम कुछ करना चाहते थे, कुछ भी, जिससे शायद किसी तरह उनकी मदद हो सके।' उन्होंने कहा, “मैं उनके पास गया और कहा, ‘सलमान सर, मैं आपके लिए रोजा रखता था। मैं और मेरा सबसे अच्छा दोस्त।’” उन्होंने बताया, “वो हंसे और बोले, ‘दुआ करो कि फिर से न रखना पड़े।’ मैं उनके जवाब से बिल्कुल हैरान रह गया। मैंने सोचा, ‘ये आदमी भी कमाल है।’”

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article