क्रिकेट

चीफ सेलेक्टर अगरकर को रिप्लेस कर सकते हैं ये पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज

बीसीसीआई की सालाना बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, लेकिन सबको जिसकी आशंका सबसे ज्यादा थी, वही हुआ। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल अक्टूबर में खत्म होने वाला है। बीसीसीआई शायद ही उनका कार्यकाल बढ़ाए।

Image

पार्थिव पटेल और धोनी (साभार-x)

बीसीसीआई की 95वें सालाना बैठक में अजीत अगरकर के भाग्य को लेकर फैसला लगभग हो चुका है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अगर अगले महीने अजीत अगरकर की विदाई होती है तो उनकी जगह कौन लेगा। इस रेस में फिलहाल पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। इससे पहले ही कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि बीसीसीआई अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाएगी। अगरकर ने जुलाई 2023 में चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभाली थी और अक्टूबर 2026 तक उनका कार्यकाल था।

रिपोर्ट की मानें तो अगर सबकुछ ठीक रहा तो पार्थिव पटेल, अगरकर जी जगह लेंगे। पार्थिव इस पैनल में सबसे वरिष्ठ होंगे। उन्होंने 25 टेस्ट मैच खेले हैं। नंबर दो पर एसएस दास हैं जिन्होंने 23 टेस्ट खेले हैं। आने वाले कुछ दिनों में इसका ऐलान किया जा सकता है। वनडे वर्ल्ड कप में अब केवल 12 महीने का वक्त बचा है ऐसे में बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर चुनने में ज्यादा वक्त नहीं लेना चाहती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ चुनी आखिरी टीम

अजीत अगरकर ने वेस्टइडीज के अपनी आखिरी टीम चुनी थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी। इस दौरान टीम इंडिया एशियन गेम्स भी खेलेगी, यही कारण है कि वनडे टीम में कुछ नए चेहरे को एंट्री मिली है। इससे पहले अगरकर जब टीम इंडिया के रिव्यू मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे तब से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी। हालांकि, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने उस वक्त यह कहकर टालने की कोशिश की थी कि वह शहर से बाहर थे। इसके अलावा रोहित केस में भी अगरकर की किरकिरी हुई थी जब मीडिया रिपोर्ट में ऐसी खबरें आई थी कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपना आखिरी वनडे खेलेंगे। ऐसा माना गया कि बीसीसीआई इस पूरे प्रकरण से नाराज चल रही थी।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article