बॉलीवुड

Oscars 2027 की रेस में पहुंची मराठी फिल्म Gondhal, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री

Oscar 2027: मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘गोंधळ’ ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी है। संतोष डावखर की यह फिल्म पहले कई फिल्म फेस्टिवल में अवॉर्ड जीत चुकी है।

Image

ऑस्कर में गोंधल की एंट्री (pic credit- gondhal movie)

मराठी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म गोंधळ (Gondhal) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को ऑस्कर 2027 (Oscar 2027) के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। संतोष डावखर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी अलग कहानी को लेकर पहले से चर्चा में रही है। 'गोंधळ' कई फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जा चुकी है और वहां इसे दर्शकों और जूरी की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म को अलग-अलग अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। अब ऑस्कर में इसके पहुंचने की खबर ने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह बढ़ा दिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-दूसरी बार मां बनने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं Deepika Padukone, रणवीर सिंह संग किए दर्शन)

संतोष डावखर ने किया है निर्देशन

ऑस्कर की रेस में पहुंचने से पहले 'गोंधळ' कई बड़े फिल्म फेस्टिवल में तारीफ हासिल कर चुकी है। 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में संतोष डावखर को फिल्म के लिए सिल्वर पीकॉक बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड मिला था। IFFI जूरी ने फिल्म की कहानी और निर्देशन की भी तारीफ की थी। मराठी फिल्म 'गोंधळ' सिनेमाघरों में 14 नवंबर 2025 को रिलीज हुई थी। गोंधळ को संतोष डावखर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहनी और निशाद भोईर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

क्या है ‘गोंधल’ की कहानी?

फिल्म ‘गोंधल’ की कहानी महाराष्ट्र की पुरानी लोक कला और धार्मिक रस्म गोंधल के आसपास बुनी गई है। फिल्म में इस परंपरा को कहानी का अहम हिस्सा बनाया गया है। मूवी की कहानी सुमन नाम की एक महिला की है, जिसकी शादी एक अमीर परिवार में होती है। शादी के बाद उसकी जिंदगी कुछ ऐसी हो जाती है कि वह अंदर से परेशान रहने लगती है। इसी दौरान उसकी मुलाकात साहेब नाम के गोंधली कलाकार से होती है और दोनों करीब आने लगते हैं। इसके बाद सुमन अपनी जिंदगी बदलने के लिए एक बड़ा और खतरनाक फैसला लेती है। फिर गोंधल की रात कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो पूरी कहानी को नया मोड़ दे देती हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article