Mumbai Crime: अवैध संबंधों के शक में हैवान बना पति, पत्नी और बेटे पर डाल दिया खतरनाक केमिकल, फिर..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 07:47 PM IST

Mumbai Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक पति ने अपनी पत्नी और तील साल बेटे के ऊपर खतरनाक केमिकल डाल दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पति को पत्नी के अवैध संबंध होने का शक है।

Mumbai Crime: अवैध संबंधों के शक में हैवान बना पति, पत्नी और बेटे पर डाल दिया खतरनाक केमिकल, फिर..
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन साल के बेटे के चेहरे पर खतरनाक केमिकल फेंक दिया। आरोपी पति को शक था कि, उसकी पत्नी का उसकी कंपनी में किसी के साथ अफेयर चल रहा है। इसी वजह से आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल मां और बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शख्स की चार साल पहले शादी हुई थी। दो साल पहले दोनों घरेलू कलह से तंग आकर अलग हो गए। तबसे दोनों अलग रहते हैं। पीड़ित महिला एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करती है। ऐसे में उसके पति को शक है कि, उसकी कंपनी के किसी कर्मचारी से अवैध संबंध हैं। इसी बात को मन में लेकर वह रात दो बजे अपनी पत्नी के घर पहुंचा और गेट खुलते ही मां और बेटे पर केमिकल फेंककर फरार हो गया। 

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दूसरी ओर, पड़ोसी महिला की चीख सुनकर उसके घर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। केमिकल की वजह से महिला का चेहरा और छाती का कुछ हिस्सा जल गया है। वहीं बच्चे के होठ के पास जल गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर इस मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।  

बच्चे के साथ अलग रहती है महिला

जब आरोपी और पीड़िता की शादी हुई तो सब ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों के बीच काफी झगडे़ होने लगे। इस दौरान दोनों के बेटा भी पैदा हो गया था। लेकिन इससे भी दोनों की लड़ाई में कोई कमी नहीं आई। दो साल पहले दोनों ने अलग रहने का फैसला कर दिया। बेटा महिला के साथ रहता है। और वह जब काम पर जाती है तो बेटे को उसकी नानी यानी अपनी मां के पास छोड़कर चली जाती है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!