Varanasi: वाराणसी में बरसों पुरानी दोस्ती की कहानी कुछ इस तरह खत्म हुई कि, एक दोस्त को मौत तो दूसरे को सलाखें मिली। पुलिस ने बीती 27 जनवरी को हुई एक युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने वारदात का खुलासा किया है कि, अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने दोस्त की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
घटना शहर के कमलगड़हा क्षेत्र की है, जहां आरोपी नूरुल ने अपने दोस्त इकराम की गला घोंट का हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में मृतक इकराम के आरोपी नुरुल की पत्नी संग अवैध संबंध होने की कहानी सामने आई है। आरोपी ने रंगे हाथों अपनी पत्नी संग मृतक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था।
