दिल्ली

Delhi Metro केबल चोरी मामला: इन हाईटेक चोरों ने DMRC को लगाया था चूना; ब्लू लाइन पर ठप हो गई थी मेट्रो सेवा

Delhi Metro: दिल्ली के हाईटेक चोरों ने पिछले दिनों दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन की सिग्नलिंग केबल चोरी कर मेट्रो सेवाएं बाधित कर दी थी। अब पुलिस ने चोरों के गैंग का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Image

Delhi Metro केबल चोरी मामला: इन हाईटेक चोरों ने DMRC को लगाया था चूना; ब्लू लाइन पर ठप हो गई थी मेट्रो सेवा

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में तार चोरी करने वाले 11 सदस्यीय गिरोह के कथित चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन) विजय सिंह ने बताया कि हमें दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) से पांच दिसंबर को तार चोरी होने के बारे में शिकायत मिली थी। चोरी के कारण मोती नगर और कीर्ति नगर स्टेशन के बीच ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं थीं। पुलिस ने 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की और दो वाहनों पर जांच केंद्रित किया।

11 लोगों का था गिरोह

अधिकारी ने कहा कि हमने वाहनों का पता लगाया और 11 लोगों के एक गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हमने उनसे 52 मीटर चोरी की गई तार भी बरामद की है। आगे की जांच जारी है। जानकारी के मुताबिक, कुल 140 मीटर केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसकी वजह से ब्लू लाइन पर मेट्रो सेवाएं बाधित हो गईं थीं। हालांकि, डीएमआरसी ने रिकॉर्ड समय में मरम्मत कर सुचारू रूप मेट्रो का पुन: संचालन शुरू कर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article