Ranchi Command and Control Room: रांची शहर की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने, कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई के लिए स्टेट कमांड एंड कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए विधानसभा या जीआरडीए क्षेत्र में बिल्डिंग बनाने पर 79.78 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय हुआ है। अभी सीनियर एसपी कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से डोरंडा, एचईसी क्षेत्र को कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। ऐसे में स्टेट कमांड एंड कंट्रोल रूम को बनाने का निर्णय हुआ है।
दूसरी तरफ रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए एचईसी से अधिग्रहित की गई 647.08 एकड़ जमीन का बकाया 2.48 करोड़ रुपए देने पर मंजूरी मिली है। राज्य सरकार द्वारा शेष भुगतान एचईसी को किया जाना है। बहुत जल्द ही राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
