देश

झारखंड में नए मंत्रियों के लिए नए बंगले, स्मार्ट सिटी रांची में माननीयों के आशियाने पर 70 करोड़ खर्च; क्लब से लेकर कैफे तक का इंतजाम

Jharkhand Minister Bungalow: झारखंड में नई सरकार बन चुकी है और नए मंत्री शपथ भी ले चुके हैं। अब इन मंत्रियों के लिए बन रहा नया बंगला भी तैयार हो गया है।

Image

झारखंड में मंत्रियों के लिए बने आलीशान बंगला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड में मंत्रियों के लिए नया बंगला
  • स्मार्ट सिटी रांची में बना बंगला
  • बंगले बनाने में खर्च हुए 70 करोड़

Jharkhand Minister Bungalow: झारखंड में नए मंत्रियों के लिए नया बंगला बन रहा है। बल्कि कहें कि लगभग बनकर तैयार हो गया है। झारखंड में मंत्रियों के लिए बनाया जा रहा यह बंगला रांची स्मार्ट सिटी में है। जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं, खुद सीएम हेमंत सोरेन इस प्रोजेक्ट को लेकर एक्टिव हैं और इसमें गृह प्रवेश की तारीख में तय हो गई है।

70 करोड़ की लागत से बना शानदार डुप्लेक्स

झारखंड की नई सरकार के 11 मंत्रियों के लिए रांची स्मार्ट सिटी कैंपस में करीब 70 करोड़ की लागत से शानदार डुप्लेक्स बनकर तैयार हो गए हैं। नए साल 2025 में ‘खरमास’ समाप्त होते ही इन बंगलों में मंत्रियों का गृह प्रवेश होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को मंत्रियों के लिए नवनिर्मित आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जनवरी तक इन आवासों को ‘फिनिशिंग टच’ देने का काम पूरा कर लिया जाए।

बंगलों में क्या-क्या

रांची स्मार्ट सिटी में एक ही कैंपस में बनाए गए इन बंगलों में रहने वाले मंत्रियों, उनके परिवारों और कर्मियों के लिए तमाम आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। हर बंगले का क्षेत्रफल 16,321 वर्ग फीट है, जबकि बिल्टअप एरिया लगभग 8,000 वर्ग फीट है। हर बंगले को दो हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें पहला हिस्सा रेजिडेंशियल ब्लॉक है और दूसरा हिस्सा एनेक्स ब्लॉक है। एनेक्स ब्लॉक मंत्रियों के कामकाज की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है।

हर सुविधा मौजूद

हर बंगले में इनडोर एसी और लिफ्ट की व्यवस्था है। रेजिडेंशियल ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेंस गैलरी, ड्राइंग रूम, लॉबी, गेस्ट रूम, मास्टर बेडरूम सुईट, डाइनिंग एरिया, यूटिलिटी एरिया, किचन विथ ग्रॉसरी, फैमिली लॉउन्ज, मंत्री का रेजिंडेंशियल चैंबर, मंत्री का इनर ऑफिस और केयरटेकर का कमरा है। फर्स्ट फ्लोर पर फैमिली लाउंज, मास्टर बेडरूम, चिल्ड्रेंस बेडरूम, पैन्ट्री, मल्टीपरपज स्टोर, पूजा रूम, ओपन टेरेस और बालकनी बनाया गया है। सामने एक छोटा पार्क भी रहेगा। सभी बेडरूम में बालकनी रहेगी। यहां आवासीय परिसर में क्लब हाउस बनाया जा रहा है, जहां कैफे लाउंज, रिसेप्शन ऑफिस, जिम, बैडमिंटन कोर्ट, किचन, बाथरूम बनाए गए हैं। ड्राइवर और गार्ड के लिए भी सर्वेंट ब्लॉक में दो डोरमेट्री बनाई गई है।

कहां बना है ये बंगला

स्मार्ट सिटी रांची के धुर्वा इलाके में 656 एकड़ इलाके में विकसित की जा रही है। इसमें मंत्रियों के बंगलों का निर्माण सबसे पहले और सबसे तेजी से पूरा किया गया है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का शिलान्यास 9 सितंबर 2017 को पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने किया था।

IANS से इनपुट के साथ

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article