गाजियाबाद

Ghaziabada में बड़ा हादसा, वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत

यूपी के गाजियाबाद में अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

Image

Ghaziabada में बड़ा हादसा, वाहन की टक्कर से तीन लोगों की मौत

गाजियाबाद: जिले के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सड़क पार कर रहे कुछ लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात को हुई। शहर में स्थित विजय नगर कॉलोनी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ पर सड़क पार कर रहे चार लोगों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गये।

इनकी हुई मौत

क्रॉसिंग रिपब्लिक की थानाध्यक्ष प्रीति गर्ग ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर के दादरी के निवासी पवन कुमार (45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि तीन अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दो महिलाओं सुनीता (38) और नीलम (45) की बुधवार को मौत हो गई।उन्होंने बताया कि श्वेता (35) का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

गर्ग ने बताया कि हादसे के शिकार लोग बस से उतरकर विजय नगर में बागू कॉलोनी अंडरपास से सड़क पार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।

उन्होंने कहा कि आरोपी चालक को पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज हासिल कर ली गई है, मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article