Ranchi Crime News: रांची के ग्रामीण इलाके में मां की ममता को शर्मसाार करने वाली घटना सामने आई है। मासूमों के लिए जेहन में इतनी नफरत की सौतेली मां ने उन्हें खाने में जहर दे दिया। जहरीला खाना खाने के बाद एक मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरे की तबीयत ज्यादा खराब है, वहीं तीसरा बच्चा बच गया। घटना तिसरी थाना इलाके की ग्राम पंचायत गड़कुरा के गांव रोहनटांड़ की है।
हालांकि पुलिस ने घटना के बाद कलयुगी मां को अरेस्ट कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना जुर्म भी स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि, रोहनटांड़ गांव के निवासी सुनील सोरेन की पहली पत्नी शैलीन मरांडी की दो साल पहले सर्पदंश से मौत हो गई थी। उसकी पहली पत्नी से पीड़ित को चार बच्चे थे।
