राँची

Murder in Ranchi: रांची में जमीन के पैसों के लिए पार्टनर की कर दी हत्या, ऐसे दिया घटना को अंजाम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 05:39 PM IST

Ranchi Police : राजधानी में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हत्या जैसी संगीन वारदात आए दिन अंजाम दी जा रही है। अब जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गई है। हत्या की वजह से शहर में दहशत का माहौल बन गया है। घटना पिठोरिया थाना क्षेत्र की है।

Image

रांची में 9 एकड़ जमीन के पैसों को लेकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 50 वर्षीय आजाद हुसैन को चाकू घोंप कर मार डाला
  • हत्या का आरोप ओयना गांव निवासी आबाद अंसारी पर
  • कांके थाना क्षेत्र के पतरा टोली का रहने वाला था आजाद हुसैन

Crime in Ranchi: रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओयना गांव में 50 साल के जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गई है। आरोपी ने आजाद हुसैन की चाकू घोंप कर हत्या कर दी है। हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। कांके थाना क्षेत्र के पतरा टोली में रहने वाले आजाद हुसैन की हत्या का आरोप ओयना गांव निवासी आबाद अंसारी पर लगा है। आजाद की हत्या को लेकर भाई मो. इमरान ने पिठोरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें मो. इमरान ने बताया है कि, जिस वक्त उनके भाई की हत्या हुई, तब वह घटनास्थल पर ही मौजूद थे।

उनके साथ एक रिश्तेदार और तीन अन्य लोग कार में बैठे हुए थे। वहीं, आजाद ओयना स्थित अपनी जमीन की बाउंड्री करवा रहा था। इस बीच वहां आबाद अंसारी काले रंग की कार से पहुंचा और कार से उतरने के साथ ही पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया।

घायल अवस्था में आजाद को ले जाया गया था अस्पताल

चाकू लगने के बाद जमीन पर पड़े घायल आजाद हुसैन को तत्काल उनका भाई इमरान अस्पताल लेकर पहुंचा। इसके बाद पिठोरिया पुलिस को हमले की सूचना दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। आजाद के दम तोड़ने पर पुलिस को शव कब्जे में नहीं लेने दे रहे थे। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को हत्यारे की गिरफ्तारी 24 घंटे के अंदर करने का भरोसा दिलाया, जिसके बाद लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए तैयार हुए। पुलिस ने शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि, एक विशेष टीम अपराधी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई है। उक्त टीम ने छापेमारी भी शुरू कर दी है।

आजाद को आरोपी आबाद ने ही दिलवाई थी जमीनमृतक आजाद हुसैन के भाई मो. इमरान के मुताबिक, एम सईद की जमीन आबाद अंसारी ने ही मध्यस्थता करके आजाद को दिलवाई थी। वहीं, कई करीबियों का कहना है कि, आजाद और आबाद के बीच एक जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर विवाद था। इधर, परिजनों और ग्रामीणों ने आजाद को कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-खाक किया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने आरोपी को सजा दिलाने की मांग की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article