Pune Crime News: पिछले 15 दिनों में कल्याणी नगर में कम से कम तीन लोगों को फर्जी पुलिसकर्मी या सिविल ऑफिसर बन कुछ शातिर लोगों को ठग चुके हैं। पीड़ितों का कहना कि यह ठग मार्केट एरिया में खड़ी कारों के पास जाता है और उनसे कार का लाइसेंस दिखाने को कहता है। वहीं कुछ मामलों में सिविल ऑफिसर बन शातिर ठग मरम्मत कार्य के लिए हाउसिंग सोसायटी का दौरा कर अलग-अलग कारण बताकर पैसे ऐंठते हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद पुलिस शातिर ठगों की तलाश में जुट गई है।
एक पीड़ित ने बताया है कि 12 नवंबर को पुलिसकर्मियों के वेश में आए दो लोगों ने उसकी सोसायटी में पैसे मांगे। बिल्डिंग में आईटी कपल से 2,000 रुपये ठगे। इसके बाद ठग में से एक पुलिसकर्मी बन पीड़ित के पास आया लेकिन उसने दरवाजा बंद कर लिया। पीड़ित ने कहा है कि उसने घटना को लेकर यरवदा पुलिस को जानकारी भी थी।
