Pune News- गर्मी कितनी तेजी से बढ़ रही है, इस बात से सभी वाकिफ हैं। गर्मी का कहर ऐसा है कि 40 से 45 डिग्री में भी 60 डिग्री गर्मी महसूस होने लगी है। इस चिलचिलाती गर्मी से परेशान होकर हाल ही में पुणे के एक शख्स ने अपनी गाड़ी को ठंडा करने के लिए अपनी गाड़ी को गाय के गोबर से पूरी तरह ढक लिया।
इन दिनों कई लोग अजीबोगरीब और खराब ट्रेंड्स का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर अपने वीडियो डालते नजर आ रहे हैं. कोई कार के बोनट पर पानी गर्म कर रहा है तो कोई आमलेट बना रहा है। ऐसे में इस शख्स ने इन सभी ट्रेंड्स को छोड़कर एक अलग ट्रेंड लेवल पेश किया है जिसमें उसने चिलचिलाती धूप बचने के लिए अपनी गाड़ी को गाय के गोबर से ही ढक दिया है।
पहले भी सामने आया ट्रेंड
आपको बता दें कि इस शख्स ने कार की लाइट, बंपर और विंडशील्ड के अलावा कार के सभी हिस्सों को गाय के गोबर से ढक दिया है ताकि कार का तापमान बना रहे और यह ठंडा रहे। ऐसा कई बार पहले भी हो चुका है अहमदाबाद निवासी सेजल शाह नाम की महिला ने अपनी कार टोयोटा कोरोला एल्टिस को गाय के गोबर से पूरी तरह ढक दिया था। कोल्हापुर के डॉ नवनाथ दुधल ने अपनी शादी की कार पर गाय के गोबर का लेप लगाया था।
डॉक्टर नवनाथ का कहना था कि वे लोगों को संदेश देने चाहते हैं कि गाय के गोबर में कई गुण छिपे हैं, यह हमारे शरीर से कई बीमारियों, यहां तक कि कैंसर तक को ठीक करता है। यही कारण था कि उन्होंने अपनी शादी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश की। गर्मी से राहत पाने के लिए गांवों में कई लोग अपने घरों को गाय के गोबर से ढक देते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि गाय का गोबर एक अच्छा इंसुलेटर है और यह घर में गर्मी को कम करने में मदद करता है। यह कच्छ के गरीब घरों में अधिक आम है।
