Prayagraj: प्रयागराज के लोगों के लिए ये जरूरी खबर है। यूपी रोडवेज ने बसों के किराए में बढ़ोतरी की है। बता दें कि, प्रयागराज रीजन की बसों में बढ़ा हुआ किराया अब लागू हो गया। हालांकि इसका असर अब दिखेगा, क्योंकि तमाम रोडवेज कंडक्टर के पास मौजूद ईटीएम (इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन) में नया किराया अपडेट नहीं था।
इधर, रोडवेज प्रशासन ने दावा किया है कि, ईटीएम में नया किराया फीड किया जा रहा है। बहरहाल बसों में नया किराया लागू होने के बाद अब जनरल क्लास की बसों में प्रयागराज से राजधानी लखनऊ तक के सफर के लिए यात्रियों को 52 रुपये ज्यादा देने होंगे। पहले लखनऊ का किराया 252 था जो अब बढ़कर 304 हो गया है।
