दिल्ली

दिल्लीवालों स्वादिष्ट खाने के लिए हो जाओ तैयार, इस दिन से शुरू होगा नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल, मिलेंगे हर तरह के पकवान

Delhi Food Festival: दिल्ली 14वें नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। यहां 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्ट्रीट फूड की प्रदर्शनी लगी है।

Image

दिल्लीवालों स्वादिष्ट खाने के लिए हो जाओ तैयार

Photo : Times Now Digital

Delhi Food Festival: दिलवालों की दिल्ली में खाने के शौकीन यानी फूड लवर्स की कमी नहीं हैं। राजधानी दिल्ली में अपने स्ट्रीट फूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है। चाट से लेकर छोले भटूरे और समोसे दिल्ली वाले चटकारे लेकर खाते हैं। लेकिन दिल्ली में अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग प्रकार के स्ट्रीट फूड फेमस है, जिसका लुत्फ उठाने के लिए लोगों को दूर जाना पड़ता है। लेकिन अब दिल्लीवालों हो जाओ तैयार, क्योंकि सर्दियों के साथ दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 14 वां नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल लग गया है। जहां आप भारत के विभिन्न राज्यों के स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकते हैं। आइए आपको इस फूड फेस्टिवल और इसकी तिथियों के बारे में जानकारी दें।

JLN में लगा नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल

दिल्ली में हर साल सर्दियों के दौरान नेशनल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। ये फूड फेस्टिवल भारतीय स्ट्रीट विक्रेता संघ द्वारा आयोजित किया जाता है। इस साल 14वें नेशनल स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यहां आप भारत के 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं।

फूड फेस्टिवल की डेट

बता दें कि नेशनल फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है। ये 14 और 15 दिसंबर को आयोजित किया गया है। फेस्टिवल के लिए लोग जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम गेट नंबर 14 से प्रवेश ले सकते हैं और अपनी पसंद का खाना खा सकते हैं।

फूड फेस्टिवल में क्या मिलेगा

14वें नेशनल फूड फेस्टिवल में बंगाल की भुट्टे की कचौड़ी, चिकन कोशा, पाया सूप मिलेगा। त्रिपुरा का चिकन भर्ता, कश्मीर का वज़वान, केरल की मालाबारी बिरयानी, गुजरात की दाबेली, दिल्ली वालों के छोटे भटूरे, बटर चिकन के साथ अन्य कई प्रकार के व्यंजन मिलेंगे।

चाय लवर के लिए भी खास

जिस प्रकार स्ट्रीट फूड के पीछे लोग दिवाने हैं वैसे ही दिल्ली के लोगों के लिए चाय भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए नेशनल फूड फेस्टिवल चाय लवर्स के लिए भी खास है, क्योंकि यहां स्ट्रीट फूड के साथ चाय भी मिलेगी। लेकिन बता दें कि यहां 8 अलग-अलग राज्यों की चाय मिलेगी।

स्ट्रीट फूड विक्रेता को मिलता है बढ़ावा

भारतीय स्ट्रीट विक्रेता संघ (Street Vendors Association of India- NASVI) द्वारा स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए इस फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। एक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को फूड व्यवसाय के मालिक में बदलने की औसत 60,000 रुपये से अधिक होती है। ये कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article