पटना

साइकिल से सचिवालय पहुंचे तेज प्रताप यादव, बोले- मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए, उनसे मिली प्रेरणा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 04:01 PM IST

लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) साइकिल चलाकर पटना सचिवालय पहुंचे साथ ही उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव मेरे सपने में आए और मैंने उनसे पर्यावरण को बचाने के लिए साइकिल चलाने की प्रेरणा ली।

Image

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव

Photo : ANI

पटना: राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बड़े बेटे और बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करते रहते हैं जिससे वे सुर्खियों में बने रहते हैं। इस वे साइकिल चलाकर सचिवालय पहुंचे। उनका कहना है कि सपा के दिवंगत संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) को मैंने सपने में देखा था और उनसे पर्यावरण को बचाने के लिए साइकिल चलाने की प्रेरणा ली। साइकिल चलाने के दौरान तेज प्रताप यादव कुर्ता पायजामा और नेहरू जैकेट पहने हुए थे और राजद के झंडे के कलर की टोपी पहन रखी थी।

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैंने वृंदावन जाने का सपना देखा और नेताजी मुलायम सिंह यादव को देखा। मैं फिर सैफई गया। मैंने उनसे कहा कि मैं उन्हें और उनके गांव को देखना चाहता हूं। हमने साइकिल की सवारी की। मैंने साइकिल पर सचिवालय जाने, पर्यावरण बचाने और नेताजी के संदेश को फैलाने का फैसला किया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article