नोएडा

Noida News: बच्चे के धक्के से महिला पर गिरा बिल्डिंग का एंट्री गेट, फ्रैक्चर हुआ पैर, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 5, 2024, 10:53 AM IST

नोएडा में साइबर थम माल बिल्डिंग का गेट गिरने से एक महिला चपेट में आ गई, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई।

Image

नोएडा में महिला पर गिरा गेट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा: सेक्टर 137 स्थित साइबर थम माल बिल्डिंग का मेन एंट्री गेट अचानक से एक महिला के पैर पर गिर गया, जिससे महिला के पैर में फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे में एक बच्चा भी गेट के नीचे दब गया, हालांकि वो बाल-बाल बच गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल, घायल महिला को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बच्चे के धक्के से गिरा गेट

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग मेन एंट्री गेट के पास टहल रहे हैं। इसी दौरान एक बच्चा गेट को बंद करने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। तभी एक दूसरा लड़का गेट को पीछे की तरफ धकेलता है, लेकिन छोटा बच्चा दोबारा उस गेट को बंद करने की कोशिश करता है और उसी दौरान अचानक गेट गिरता है। लिहाजा, गेट के उस तरफ खड़ी महिला के ऊपर ही गेट जा गिरा। गेट की टक्कर से एक दो लोग और दूर जाकर गिरे, लेकिन एक महिला का पैर उसके नीचे आ गया। गेट को गिरता देख पास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में महिला को बाहर निकाला। तब तक उसके पैर में गंभीर चोट आ चुकी थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने बताया कि उसके पैर में गहरी चोट है और फ्रैक्चर भी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article