Bhagalpur Drowning Acident: बिहार के भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां 6 बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। ये बच्चे नहाने के लिए गए थे, तभी गहरे पानी में जाने के कारण ये डूब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
यह दुखद हादसा सुल्तानगंज ब्लॉक के भीरखुर्द-1 पंचायत के उदाड़ी गांव में हुआ। सदर एसडीएम विकास कुमार के मुताबिक, करीब 10 से 13 साल की उम्र के 12 से 13 बच्चे एक साथ नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान बच्चों का सामना पानी के एक गहरे हिस्से से होने की आशंका है। देखते ही देखते छह बच्चे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से बच्चों को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सभी छह बच्चों की मौत हो गई।
सदर एसडीएम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में सभी छह बच्चों की जान चली गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
