सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो (Video) सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। अब कर्नाटक से सामने आए एक वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस क्लिप में एक शख्स दोपहिया वाहन पर कई बच्चों को बैठाकर सड़क पर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ बच्चे बाइक के पीछे लगी धातु की टोकरी में बैठे हैं, जबकि एक बच्चा चालक के सामने बैठा नजर आ रहा है। वीडियो को देखकर लोग बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
बाइक पर बच्चों को बैठाने का वीडियो वायरल
यह वायरल वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सानातन कन्नड़ (@sanatan_kannada) नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया है कि यह वीडियो कर्नाटक के मैसूर-नंजनगुड रोड पर रिकॉर्ड किया गया। पोस्ट के अनुसार, घटना रविवार की रात की बताई जा रही है। वीडियो में एक व्यक्ति दोपहिया वाहन चलाता हुआ दिखाई दे रहा है। उसके पीछे एक धातु की टोकरी बनी दिख रही है, जिसमें कई बच्चे बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य बच्चा चालक के सामने बैठा हुआ दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
वीडियो शेयर करने वाले अकाउंट ने दावा किया कि एक व्यक्ति टीवीएस एक्सएल दोपहिया वाहन पर पांच बच्चों को ले जा रहा था। पोस्ट में मैसूर-नंजनगुड रोड को व्यस्त सड़क बताते हुए बच्चों की सुरक्षा पर चिंता जताई गई है। पोस्ट में वाहन का नंबर भी लिखा गया है।
बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह बच्चों को दोपहिया वाहन पर ले जाने को लेकर चिंता जाहिर की। कई लोगों ने कहा कि सड़क पर चलते समय बच्चों को इस तरह असुरक्षित स्थिति में बैठाना बेहद ही खतरनाक है। एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा कि वाहन को इस तरह इस्तेमाल करना यातायात और वाहन नियमों से जुड़ा सवाल खड़ा करता है। दूसरे यूजर ने हाईवे पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। कुछ लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया और चालक की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
