BPSC Project Manager Exam Postponed: बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर (Project Manager) भर्ती परीक्षा की करीब आने से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। परीक्षा की तैयारी में जुटे हजारों अभ्यर्थियों के लिए आयोग का यह अपडेट बेहद महत्वपूर्ण है। BPSC द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पूर्व निर्धारित तिथियों को रद्द करते हुए परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और परीक्षा से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए नियमित रूप से आयोग के आधिकारिक पोर्टल नजर रखें।
क्यों स्थगित की गई बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा
BPSC ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में परीक्षा स्थगित करने के पीछे प्रशासनिक कारणों और अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला दिया है। तिथि आगे बढ़ने से अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को और अधिक मजबूत करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Assam Rifles Recruitment Rally 2026: असम राइफल्स में टेक्निकल और ट्रेड्समैन के 354 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
4 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा
बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जाना था, लेकिन हाल ही में आए फैसले के अनुसार, अब परीक्षा 4 को नहीं होगी। आयोग द्वारा अभी परीक्षा की नई तिथियों की घोषणा नहीं की गई है।
कितने पदों को भरने के लिए होनी थी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रोजेक्ट मैनेजर के कुल 9 पदों को भरा जाना है। इसमें 3 पद जनरल कैटेगरी, एक ईडब्ल्यूएस, 1 पद पिछड़े वर्ग की महिला, एक पद अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 3 पद अनुसूचित जनजाति के लिए है।
तैयारी के लिए मिला और समय
परीक्षा की तिथियों के आगे बढ़ने के साथ तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सिलेबस या रिविजन पूरा करने के लिए और अपनी तैयारी और मजबूत करने के लिए समय मिल गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IBPS RRB XV Recruitment 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 27 सितंबर तक कर पाएंगे अप्लाई
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
नई परीक्षा तिथियों, शेड्यूल और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के संबंध में आयोग अपनी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अलग से नोटिस जारी करेगा। परीक्षा की तारीखों से जुड़े किसी भी असत्यापित नोटिफिकेशन पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक BPSC नोटिस को ही सही माने।
