दुनिया

US नॉर्थईस्ट में फ्लाइट संकट, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी से सैकड़ों उड़ानें प्रभावित

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA के फिलाडेल्फिया सेंटर की मुख्य कम्युनिकेशन लाइन सोमवार को फेल हो गई थी। इसके बाद बैकअप के तौर पर इस्तेमाल होने वाली फाइबर ऑप्टिक लाइन भी रेलवे निर्माण के दौरान गलती से कट गई।

Image

तकनीकी खराबी से US फ्लाइट्स में दिक्कतें

Photo : AP

US FLIGHT DISRUPTION: अमेरिका के नॉर्थईस्ट इलाके में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी के चलते हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। फिलाडेल्फिया के एक अहम एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में कम्युनिकेशन लाइन फेल होने के कारण न्यूयॉर्क और आसपास के प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सैकड़ों उड़ानें रद्द और प्रभावित हुईं। अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि खराब हुई कम्युनिकेशन लाइनों की मरम्मत कर दी गई है और एयरपोर्ट्स पर ऑपरेशन दोबारा शुरू हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि पहले से जमा हुई देरी को दूर करने में कुछ समय लगेगा।

FAA के फिलाडेल्फिया सेंटर की मुख्य कम्युनिकेशन लाइन फेल

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन यानी FAA के फिलाडेल्फिया सेंटर की मुख्य कम्युनिकेशन लाइन सोमवार को फेल हो गई थी। इसके बाद बैकअप के तौर पर इस्तेमाल होने वाली फाइबर ऑप्टिक लाइन भी रेलवे निर्माण के दौरान गलती से कट गई। दोनों लाइनों के फेल होने से एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स के पास कुछ समय के लिए रडार और कम्युनिकेशन की सुविधा नहीं रही।

इसका सबसे ज्यादा असर नेटवर्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरुपोर्ट ( Newark Liberty International Airport) पर पड़ा। यहां सोमवार को 600 से ज्यादा उड़ानें आने-जाने वाली रद्द हुईं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, सुबह करीब 9:40 बजे से शाम 5:20 बजे के बाद तक नेवार्क में कोई कमर्शियल फ्लाइट लैंड नहीं कर पाई।

200 से ज्यादा उड़ानें रद्द

फिलाडेल्फिया इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Philadelphia International Airport) पर भी 200 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। वहीं न्यूयॉर्क के लागार्डिया (LaGuardia) और जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट (John F. Kennedy) भी इस तकनीकी खराबी से प्रभावित हुए। सोमवार शाम तक इन एयरपोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा।

कई एयरलाइंस ने यात्रियों को बिना अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान बदलने की सुविधा दी। FAA ने यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी। यह तकनीकी संकट ऐसे समय आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई विदेशी नेता संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क पहुंच रहे थे। इसके चलते न्यूयॉर्क क्षेत्र में हवाई यातायात पर इस व्यवधान का असर और महत्वपूर्ण हो गया।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article