Aaj Kaun si Ekadashi Hai, आज कौनसी एकादशी है: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 22 सितंबर 2026 की तिथि धार्मिक दृष्टि से बेहद खास मानी जा रही है। पंचांग अनुसार आज, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। सितंबर माह की ये दुसरी एकादशी कल 21 सितंबर को रात 8 बजे से आरंभ हुई थी। उदया तिथि के अनुसार आज 22 सितंबर को एकादशी का व्रत किया जाएगा। भादो शुक्ल एकादशी आज ही रात को समाप्त होगी। जानें आज कौनसी एकादशी है, आज की एकादशी का नाम क्या है और 22 सितंबर को एकादशी कब से कब तक है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - परिवर्तिनी एकादशी व्रत आज, पंचांग से जानिए पूजा पाठ के लिए शुभ मुहूर्तों का समय
22 सितंबर को आज कौनसी एकादशी है (Aaj Kaun Si Ekadashi Hai)
आज हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी है। परिवर्तिनी एकादशी के दिन पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन के दौरान अपनी करवट बदलते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत, पूजा, भगवान विष्णु का स्मरण और कथा सुनने का विशेष महत्व होता है। कई भक्त इस दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार उपवास रखते हैं, सनातन धर्म में इस एकादशी का बहुत महत्व है।
22 सितंबर को परिवर्तिनी एकादशी कब से कब तक है
पंचांग के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी की तिथि 21 सितंबर की रात 8:00 बजे शुरू हुई थी और 22 सितंबर की रात करीब 9:43 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर मंगलवार को रखा जा रहा है।
परिवर्तनी एकादशी शुभ मुहूर्त
पंचांग अनुसार आज परिवर्तनी एकादशी पर पूजा के लिए ये मुहूर्त शुभ हैं।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:35 बजे से 05:22 बजे तक
प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:58 बजे से 06:09 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:38 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02:15 बजे से 03:04 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 06:18 बजे से 06:42 बजे तक
सायाह्न सन्ध्या: शाम 06:18 बजे से 07:29 बजे तक
अमृत काल: रात 09:52 बजे से 11:36 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:50 बजे से 23 सितंबर की रात 12:38 बजे तक
रवि योग: सुबह 06:09 बजे से 07:06 बजे तक
एकादशी व्रत का पारण कब होगा
अगर कोई जातक परिवर्तिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं। तो उनके व्रत का पारण 23 सितंबर बुधवार की सुबह होगा। उदया तिथि के अनुसार विधिवत व्रत का पारण करने से व्रत सिद्ध और सफल होता है।
