साउथ मूवीज

Fauzi Moive Release Date: की रिलीज पर मेकर्स का बड़ा खुलासा, Prabhas के फैन्स को करना होगा इंतजार

Prabhas Starrer Fauzi Moive Release officially Delayed: ताजा अपडेट के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की पीरियड वॉर ड्रामा 'फौजी' को मेकर्स ने 2027 में रिलीज करने का निर्णय लिया है।

Image

प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में होगी देरी (Pic Credit: Instagram)

Prabhas Starrer Fauzi Moive Release officially Delayed: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग फिल्म 'फौजी' (Fauzi) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स को लंबा इंतजार कर पड़ेगा। फिल्म की पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद थी लेकिन अब मेकर्स ने क्लियर करते हुए बताया है कि यह तय समय पर रिलीज नहीं होगी। निर्माताओं ने फैसला किया है कि वो 'फौजी' को अब 2027 में रिलीज करेंगे।

टाल दी गई प्रभास की फिल्म 'फौजी' की रिलीज डेट

प्रभास स्टारर 'फौजी' की रिलीज टलने की जानकारी प्रोड्यूसर रवि शंकर ने नानी की फिल्म 'द पैराडाइस' के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन में अभी समय लगा रहा है। मेकर्स 'फौजी' को बड़े और शानदार वॉर स्पेक्टेकल के रूप में दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं। रवि शंकर ने कहा कि 'बाहुबली' के बाद प्रभास एक बार फिर दर्शकों को अलग अवतार में दिखाई देंगे। यही वजह है कि इस मूवी को परफेक्ट बनाने के लिए मेकर्स को फिल्म बनाने में समय लग रहा है। हालांकि फिल्म की नई रिलीज का खुलासा अभी मेकर्स ने नहीं किया है।

हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही 'फौजी' एक पीरियड वॉर फिल्म है, जिसमें प्रभास आजादी से पहले के दौर के एक सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में इमानवी एस्माइल, सज्जाद डेलाफ्रूज, मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा जया प्रदा, चैथरा जे. आचार, दीपक अंतानी, राजेश शर्मा, इयान फ्लेचर, जितिन गुलाटी, राहुल रवींद्रन, भानु चंदर और प्रवीण दचाराम को फिल्म में अलग-अलग किरदारों में देखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'फौजीi' का बजट करीब 600 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण Mythri Movie Makers के बैनर तले नवीन येरनेनी और रवि शंकर कर रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article