Noida: नोएडा के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। अब पुरानी गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ाना कहीं आपको भारी ना पड़ जाए। बता दें कि, पुरानी हो चुकी गाड़ियों को लेकर नोएडा की यातायात पुलिस अब एक बड़ा कदम उठाने जा रही है।
साइबर सिटी की यातायात पुलिस उन गाड़ियों को सीज करेगी, जिनका पंजीकरण समाप्त हो चुका है। इसके लिए प्रादेशिक परिवहन कार्यालय की ओर से करीब 1 लाख 19 हजार वाहनों के ओनर्स को नोटिस भेजे गए हैं। महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी गाड़ियों का पंजीकरण बुधवार से समाप्त हो गया है। इन सभी गाड़ियों में कुछ 15 वर्ष पुरानी पेट्रोल की गाड़ी हैं तो कुछ 10 साल पुरानी डीजल की गाड़ी हैं।
