Valentines day Tour Packages: अगर आप भी वैलेंटाइन डे (Valentines Day 2023) को अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर जाकर हमेशा के लिए यादगार बनाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड ( आईआरसीटीसी) आपको एक शानदार टूर पैकेज दे रहा है। मोहब्बत का महीना कहे जाने वाले फरवरी में आईआरसीटीसी कोलकाता और अंडमान के लिए टूर का संचालन कर रहा है। यह टूर पैकेज 10 से 15 फरवरी तक है। छह दिन और पांच रात तक के इस पैकेज में कोलकाता में कालीघाट मंदिर और विक्टोरिया मेमोरियल की सैर कराई जाएगी।
इसके अलावा, पोर्टब्लेयर में ऐतिहासिक सेलुलर जेल, ऐतिहासिक सेलुलर जेल में लाइट एंड साउंड शो और हैवलॉक में राधानगर बीच के साथ ही कालापत्थर बीच और बाराटांग आइलैंड घूमने का शानदार मौका मिलेगा।
